BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिव सैनिक बाला साहेब के नाम पर झूठी कसम नहीं खा सकता: संजय राउत

by bnnbharat.com
April 8, 2021
in समाचार
शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, संजय राउत ने दी ये नसीहत
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन मौत मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में गिरफ्तार सचिन वाजे ने एनआईए को सौंपे गए अपने एक लिखित बयान में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अनिल परब पर कई आरोप लगाए हैं. परब पर लगे आरोप का बचाव करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकते.

संजय राउत ने गुरुवार को अपने बयान में कहा, जेल से चिट्ठी लिखने का एक नया रिवाज शुरू हो गया है. शिवसेना के मंत्री के खिलाफ साजिश है. मैं अनिल परब को जानता हूं, वह ऐसे काम में शामिल नहीं हो सकते. मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि कोई भी शिव सैनिक बाला साहेब के नाम पर झूठी कसम नहीं खा सकता’.

दरअसल, सचिन वाज़े ने एनआईए को सौंपे गए अपने एक लिखित बयान में महाराष्ट्र सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल परब पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री ने उसे एसबीयूटी के ट्रस्टियों को बुलाने के लिए कहा था, ताकि उनसे 50 करोड़ की रकम ली जा सके. इससे पहले परमबीर सिंह ने भी आरोप लगाया था कि देशमुख ने ही वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए उगाही का टारगेट दिया था.

ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल परब ने वाजे के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे गलत हैं और इसका लक्ष्य उनकी छवि धूमिल करना है. उन्होंने कहा कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने कहा, ”मैं बाल ठाकरे और अपनी दो बेटियों की कसम खाता हूं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है.” उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाविकास आघाडी सरकार को बदनाम करने की यह बीजेपी की साजिश है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत को नेट-जीरो उत्सर्जन के लिए मना रहा अमेरिका, क्या भारत देगा इसकी अनुमति ?

Next Post

सेल्समैन ने 15 लाख रुपये का किया गबन, FIR दर्ज

Next Post
अवैध रूप से कार्ड बना कर राशन उठाव करने पर एफआईआर

सेल्समैन ने 15 लाख रुपये का किया गबन, FIR दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d