BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवाओं को झटका, नौकरी के 5 साल बाद तक नहीं होंगे कर्मचारी परमानेंट

by bnnbharat.com
September 13, 2020
in समाचार
प्रतिदिन की जा रही 15 हजार कोविड सैंपलों की जांच: योगी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में कोरोना की वजह से बहुत कुछ बदल रहा है. राज्य और केंद्र अपने राजस्व में आई कटौती के बाद नए-नए फार्मूले पर एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. इसी के तहत अब राजस्व की कमी से जूझ रही यूपी सरकार ने युवाओं को बड़ा झटका दिया है. योगी सरकार ने एक ऐसे प्रस्ताव को लाने की तैयारी कर रही है. जिसमें तहत प्रदेश में भर्ती होने वाले युवाओं को अब पहले पांच साल संविदा पर काम करना होगा. जिसके बाद उनकी एक परीक्षा होगी और उसमें पास होने के बाद ही वह परमानेंट कर्मचारी बन पाएंगे.

नए प्रस्ताव पर हो रहा विचार

बता दें यूपी सरकार ने अपनी सभी विभागों से एक प्रस्ताव पर चर्चा करने को कहा है. जिसमें तहत उत्तरप्रदेश मे सरकारी नौकरियों में अब भर्ती होने वाले ग्रुप B और C के कर्मचारियों को परीक्षा पास करने के बाद पहले 5 साल के लिए संविदा पर रखा जाएगा. संविदा के दौरान इन कर्मचारियों की नियमित कर्मचारियों जितनी तनख्वाह और लाभ नहीं मिलेंगे. इसके बाद विभाग हर माह में कर्मचारी का मूल्यांकन करेगा. जिसमें उसे 60 फीसद अंक लाना होगा. इसका मूल्यांकन उनके अधिकारी करेंगे. यह प्रकिया 5 साल तक चलेगी इसमें अगर कोई कर्मचारी असफल रहा तो उसे नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा.



क्या कहती है सरकार

बता दें सरकार का कहना है कि वह ऐसा इसलिए करना चाहती है ताकि इससे कर्मचार्रियों की दक्षता को बढ़ाया जा सके. इसके अलावा साथ ही नैतिकता देशभक्ति और कर्तव्यपरायणता के मूल्यों का विकास होगा. वहीं इससे इतर सरकार पर वेतन का खर्च भी कम होगा क्योंकि शुरु में संविदा पर इन कर्मचारियों को परमानेंट लोगों के बराबर पैसा नहीं मिलेगा.



अभी क्या है व्यवस्था

गौरतलब है कि अभी मौजूदा व्यवस्था के हिसाब से अलग-अलग विभागों में सरकारी कर्मचारियों को 1-2 साल तक प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाता है. तब तक इन लोगों को परमानेंट सरकारी कर्मचारी के बराबर की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाता है. यह लोग अपने अधिकारी की देख-रेख में काम करते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘प्रवासी मजदूरों के दम पर सरकार ने बनाया रिकॉर्ड’: पीएम मोदी

Next Post

मुल्तानी हत्याकांड: पूर्व डीजीपी के खिलाफ अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Next Post
मुल्तानी हत्याकांड: पूर्व डीजीपी के खिलाफ अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

मुल्तानी हत्याकांड: पूर्व डीजीपी के खिलाफ अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d