BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शुरू होगी फिल्म और टीवी शोज की शूटिंग

by bnnbharat.com
June 1, 2020
in Uncategorized
शुरू होगी फिल्म और टीवी शोज की शूटिंग

शुरू होगी फिल्म और टीवी शोज की शूटिंग

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के चलते मार्च के महीने से अभी तक देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है. हालांकि अब खास शर्तों और गाइडलाइन्स के साथ लॉकडाउन में ढील दी जा रही है. इसी के साथ फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग दोबारा शुरू होगी. मार्च के महीने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर ताला लगा हुआ है. अब महाराष्ट्र सरकार ने गाइडलाइन्स के साथ शूटिंग करने की इजाजत दी है. इसके लिए नए नियम कुछ इस प्रकार हैं:

फिल्म और टीवी सीरियलों के सेट्स पर पाबंदियां लगाई गई हैं, जिनका पालन सभी को करना होगा. नई गाइडलाइन के अनुसार कोई भी 65 की उम्र से ज्यादा का व्यक्ति, प्रेग्नेंट महिला, एक्टर्स या स्टाफ के पार्टनर्स आदि सेट पर नहीं आ सकते. हर फिल्म सेट पर डॉक्टर्स, नर्स और एम्बुलेंस का होना जरूरी है और किसी के भी कोरोना पॉजिटिव निकलने पर तुरंत उसका इलाज होना चाहिए.

सेट पर किसी को भी हाथ मिलाकर, किस करके या गले लगाकर हैलो करने की मनाही है. किसी दूसरे का मेकअप इस्तेमाल नहीं करना है. साथ ही गंदे कपड़ों की धुलाई रोज होनी जरूरी है. सेट्स पर इस्तेमाल होने वाले सामान को कम करने के लिए भी कहा गया है.

सेट्स पर हर तरह की सफाई रखी जानी जरूरी है. एक टेंट में 5 लोगों से ज्यादा एक बार में नहीं रह सकते. फिल्मों या सीरियल में बड़े सीक्वेंस जैसे शादी वगैरह की शूटिंग मना है. सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करना है.

किसी भी सेट पर 33% स्टाफ को इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है. हर सदस्य सेट पर एंट्री करने से पहले अपने हाथ साबुन और पानी से धोएगा, ट्रैवल के समय पहने हुए कपड़ों को बदलेगा और नए साफ कपड़ों को पहनकर काम करेगा. इसके साथ ही स्टाफ के सदस्यों को अपने जूते-चप्पल भी उतारने होंगे और नए फुटवेयर और मोज़े पहनने होंगे, जो वो अपने घर से ही लाएंगे.

गाइडलाइन के अनुसार अगर हो सके तो कास्टिंग, लुक टेस्ट और मीटिंग वीडियो कॉल, वीडियो कांफ्रेंस, फेसटाइम या स्काइप पर की जाए. आर्टिस्ट को अपने घर पर ही तैयार होने की कोशिश करनी है और सेट पर ज्यादा स्टाफ लेकर नहीं आना है. एक्टर्स को अपने साथ एक स्टाफ मेम्बर को लाने की इजाजत है, जो हेयर और मेकअप दोनों कर सके. इसके साथ ही हर तरह की फिटिंग का काम भी एक्टर्स से घर पर ही करने को कहा गया है.

आर्टिस्ट को अपने घर से खाना लाने की सलाह दी गई है. सेट्स पर कम से कम जूनियर आर्टिस्ट होंगे. सभी सदस्य अपना पहचान पत्र लेकर आएंगे. साथ ही उन्हें सेट्स तक ट्रेवल करने के लिए पुलिस से अनुमति लेनी पड़ेगी और आईडी दिखाना होगा.

एक्टर्स को खुद से कुछ कॉस्टयूम लाने होंगे, जिन्हें वे शूट पर पहन सकें. प्रिंटिंग की जगह पर सैनिटाइजर का होना जरूरी है. साथ ही स्क्रिप्ट या किसी चीज की कॉपी को कम से कम लोग छुए तो बेहतर होगा. टैलेंट और मेकअप आर्टिस्ट को अपने सेशन के पहले और बाद में हाथ धोने जरूरी हैं.

साथ ही हर एक्टर के लिए अलग मेकअप ब्रश, हेयर ब्रश और कंघी का इस्तेमाल जरूरी है. इनका सैनिटाइज होना भी महत्वपूर्ण है. हेयर और मेकअप के समय आर्टिस्ट को PPE पहनना जरूरी होगा, जिससे अलग-अलग लोगों के कॉन्टेक्ट में आने पर भी वो सुरक्षित रहे. एक्टर्स अपने बाल खुद बनाकर आएं तो बेहतर होगा.

हेयर और मेकअप आर्टिस्ट को फेस शील्ड पहनना जरूरी है. वरना हेयर और मेकअप के स्टेशन के बीच 6 फुट का फासला होना चाहिए. डिस्पोजेबल किट का इस्तेमाल मेकअप के समय किया जाए, जिससे इस्तेमाल के बाद उसे फेंका जा सके और अगली बार फ्रेश किट से मेकअप हो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अम्फान के बाद ‘निसारगा’ चक्रवात की दस्तक, रेड अलर्ट जारी

Next Post

धान अधिप्राप्ति का भुगतान लंबित, किसान परेशान

Next Post
धान अधिप्राप्ति का भुगतान लंबित, किसान परेशान

धान अधिप्राप्ति का भुगतान लंबित, किसान परेशान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d