जावेद अख्तर
गोड्डा: हनवारा थाना क्षेत्र के अब्दुल्ला चौक दहिया में बीती रात एक दुकान में भीषण आग लग जाने से सभी समान जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार दुकान मालिक सद्दाम रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर के अपने घर हसन करहरिया खाना खाने के लिए चला गया था. कुछ ही देर बाद किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दुकान मालिक सद्दाम को खबर दी गयी कि दुकान में आग लग गयी है.
जब तक दुकान मालिक आते तब तक सब समान जलकर राख हो चुका था. ग्रामीणों ने बताया कि आगे दुकान थी और दुकान के पीछे सद्दाम यहीं सोया करता था. गनीमत रही कि रोज की तरह सद्दाम घर खाना खाने चला गया था. अगर वह घर नहीं जाता और वहीं सो जाता तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है.
बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर दुकान को आग के हवाले किया गया है. वहीं सद्दाम ने बताया कि पलंग, फ्रिज ,कपड़ा, पैसा इत्यादि समान जलकर राख हो गए. करीब 1 लाख रुपया की संपत्ति आग में जल गई.

