BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IPS अनूप बिरथरे को कारण बताओ नोटिस, पांच नंबरों का CDR नियम विरुद्ध निकालने का आरोप, CID जांच में आरोपों की पुष्टि, बढ़ेगी परेशानी

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in समाचार
IPS अनूप बिरथरे को कारण बताओ नोटिस, पांच नंबरों का CDR नियम विरुद्ध निकालने का आरोप, CID जांच में आरोपों की पुष्टि, बढ़ेगी परेशानी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: जमशेदपुर के पूर्व एसएसपी और वर्तमान में जैप 9 पलामू के कमांडेंट अनूप बिरथरे की परेशानी बढ़ सकती है. पुलिस मुख्यालय की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. इसका जवाब उन्हें 15 दिनों के अंदर देना है.

आईपीएस अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने जमशेदपुर के एसएसपी रहते 5 मोबाइल नंबरों का नियम विरुद्ध सीडीआर निकाला था जिसका इस्तेमाल एक मुकदमे में किया गया था.

इस पूरे मामले की जांच सीआईडी ने की थी. सीआईडी ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ लगे आरोप को सही पाया है और उन्हें दोषी करार दिया है. इस मामले में बिरथरे के खिलाफ अपराधिक मामला भी दर्ज हो सकता है.

पूर्व डीजीपी डी के पांडे के पुत्र और उनकी बहू रेखा मिश्रा के बीच विवाद हुआ था. पांडे के पुत्र ने कुटुंब न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर किया था. इस मामले में एकतरफा फैसला उनके पक्ष में सुनाया गया. अदालत में पांडे की ओर से पांच नंबरों का सीडीआर जमा कराया गया था. इसी के आधार पर रेखा मिश्रा पर विवाहेत्तर संबंध रखने का आरोप लगाया गया था. जिन नंबरों का सीरियल जमा कराया गया था. उनमें दो नंबर रेखा मिश्रा के थे और बाकी तीन नंबर पीयूष विजयवर्गीय के थे.

यह सीडीआर तत्कालीन डीजीपी के मौखिक आदेश पर निकाला था. नियम विरुद्ध निकालने के आरोप लगने के बाद इस मामले की जांच सीआईडी ने की सीआईडी की टीम जाकर वहां तकनीकी शाखा के पुलिस कर्मियों से पूछताछ की. जांच में पता चला कि पांच नंबरों का सीडीआर निकाला गया और विभागीय पत्र के जरिए सभी सीडीआर तत्कालीन डीजीपी को भेजा गया है. सीआईडी ने माना है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के खिलाफ यह अपराधिक मामला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कई जिलों में आज रैपिड एंटीजन टेस्ट

Next Post

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हुए स्वस्थ, एम्स से आज किया गया डिस्चार्ज

Next Post
4 मई से लागू होगी गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइंस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हुए स्वस्थ, एम्स से आज किया गया डिस्चार्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d