BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कलश विसर्जन के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ समापन

by bnnbharat.com
October 29, 2019
in समाचार
कलश विसर्जन के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ समापन

Shrimad Bhagwat Katha concludes with Kalash immersion

Share on FacebookShare on Twitter

सिकन्दर शर्मा,

दुमका: सरैयाहाट मरकुन्डा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन पर मंगलवार को कलश विसर्जन सह शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें शामिल कन्या, महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर-गुलाल खेला. इस अवसर पर 251 सुहागिन, कुंवारी कन्याओं व महिलाओं के द्वारा पूर्व में कथा स्थल पर रखे जल से भरे कलश को नगर भ्रमण के पश्चात् वापस जोंकि बांध में मंत्रोच्चार के साथ विसर्जित किया.

इस दौरान जय माता दी, राधे-राधे की गूंज से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान रहा. विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल कथावाचक स्वामी नारायण दर्शन महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया. कथा आचार्य ने उपस्थित भक्तों को गुरुजनों एवं माता-पिता को सम्मान देने, गौ सेवा करने, वृद्ध, गरीब असहायों की मदद करने की सीख देते हुए सदैव परोपकार करने की बात कही.

वहीं शोभायात्रा में शामिल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष प्रभांशु शर्मा, सचिव दीनबंधु शर्मा  सह सचिव मुकेश शर्मा इस प्रकार के धार्मिक आयोजन के लिए आयोजन समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गांव का माहौल पवित्र व धार्मिक बन जाता है.

ग्रामीणों में आपसी सहयोग, प्रेम भाव व परोपकार की भावना आती है. इसके पूर्व भागवत कथा पंडाल में हवन कर्म भी किया गया. इस अवसर पर आचार्य चंदा देवी, प्रभांशु शर्मा व सैकड़ों की संख्या में आयोजन समिति के लोग एवं श्रद्धालु मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़कों पर लगा कचरे का अंबार, छठ व्रतीयों को होगी परेशानी, नगर निगम मौन

Next Post

हजारीबाग में भव्य तरीके से की गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Next Post
हजारीबाग में भव्य तरीके से की गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा

हजारीबाग में भव्य तरीके से की गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d