BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सुनील गावस्कर का 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in समाचार
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सुनील गावस्कर का 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में चल रहे आखिरी टेस्ट के आखिरी दिन शुभमन गिल का बल्ला खूब चला. 21 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज ने एक बार फिर से यहां शानदार पारी खेली. गिल ने अपनी पारी के दौरान कई उपलब्धियां भी हासिल की. वह अब भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में अर्धशतक बनाने वाले भारत के सबसे युवा ओपनर बन गए.

गिल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में नर्वस नाइंटी में आउट होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच की चौथी पारी में अर्धशतक लगाने वाले अब सबसे युवा भारतीय भी हैं, इस मामले में उन्होंने दिलीप वेंगसरकर को पीछे छोड़ दिया.

बता दें कि पहली पारी में मात्र सात रन पर आउट होने वाले गिल ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खूब धुनाई की. शुभमन भले अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने 146 गेंदों में 91 रन बनाए. दाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान आठ चौके और दो छक्के लगाए. इस दौरान उन्होंने मिचेल स्टार्क की एक ओवर में लगातार दो चौके और एक छक्का लगाकर 20 रन बटोरे. उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई. 

गिल ने इसी के साथ अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में 50 से अधिक की औसत से 200 रन भी पूरे कर लिए. बात करें सीरीज में उनके प्रदर्शन की तो गिल ने मेलबर्न टेस्ट में 45 और 35* की पारियां खेली. इसके बाद सिडनी टेस्ट में उन्होंने 50 और 31 रन बनाए और अब ब्रिस्बेन में सात और 91 रन लगाते ही महज नौ रन से शतक से चूके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंचायत चुनाव जल्द कराने के लिए हाईकोर्ट में लगाई गई गुहार

Next Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,400 के पार

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,400 के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d