रवि सिंह
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश की एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्होंने साहसिक प्रयास किए. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मानवता के उपासक, सिद्धान्तवादी राजनीतिज्ञ, महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने देशभक्त थे.
पत्नी प्रीति शुक्ला और बेटे सक्षम के साथ किया पौधारोपण
वृक्षारोपण मिशन के अंतर्गत सांसद रवि किशन ने अपने दिल्ली स्थित आवस् पर पत्नी प्रीति शुक्ला और बेटे सक्षम के साथ पौधारोपण किया. उन्होंने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के पौधारोपण मिशन 2020 के संकल्प में पूरे परिवार के साथ हिस्सा लिया और गोरखपुर क्षेत्र के समस्त नागरिकों से पौधारोपण की अपील की.
उन्होंने कहा कि मानव जाति की रक्षा के लिय पर्यावरण संरक्षण जरुरी है. और इसके लिए पौधारोपण आवश्यक् है. पौधों को लगाना तो आवश्यक ही है ,और इससे भी जरुरी इनकी सुरक्षा है.सांसद ने सभी को श्रावण मास की भी शुभकामना दी.

