रांची: पश्चिमी सिंहभूम के बुरुगुरीकेरा गांव में सात लोगों की नृंशस हत्याकांड मामले में विशेष कार्य दल, एसआईटी का गठन किया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में एसआईटी गठित कर पांच दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था.
घाटशिला के एसडीपीओ राजकुमार मेहता के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, इसमें चाईबासा के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर, इंस्पेक्टर रामदयाल मुंडा, सुबोध लकड़ा, खूंटी जिले के तोरपा के सीआई दिग्विजय सिंह, सोनुआ के संतोष कुमार, नोवामुंडी के लक्ष्मण प्रसाद और रांची की एसआई मोनालीसा केरकेट्टा को शामिल किया गया है.
एसआईटी को पांच दिनों के अंदर पहली जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. एसआईटी कोल्हान के डीआईजी और पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस उपाधीक्षक के माध्यम से अपनी रिपोर्ट सौपेंगे.

