BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आर्थिक लॉकडाउन की जगह सोशल लॉकडाउन से स्थिति नियंत्रित हो-रामेश्वर

by bnnbharat.com
April 17, 2021
in समाचार
केंद्र प्रवासियों को भी अगले छह महीने के लिए खाद्यान्न और चना उपलब्ध कराये ; डॉ रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा है कि आर्थिक लॉकडाउन की जगह सोशल लॉकडाउन के माध्यम से किस तरह से अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. डॉ0 उरांव आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक को संबोधित कर रहे थे.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा हालात में कई संगठनों की लॉकडाउन की आशंका को लेकर चिंता की जा रही है, लेकिन पार्टी का मानना है कि आर्थिक लॉकडाउन की जगह सोशल लॉकडाउन के माध्यम से भीड़ को रेगुलेरेट किया जाए. उन्होंने कहा कि अभी चैती छठ महापर्व हो रहा है, लोग छठ पर्व मनाये, लेकिन भीड़ किस तरह से नियंत्रित रहे, इस पर काम करने की जरुरत है. उन्होंने बताया कि चेंबर के प्रतिनिधियों से भी उनकी बात हुई थी. उनसे यह जानने की कोशिश की गयी कि कैसे कोरोना चेन को तोड़ने के लिए पाबंदियां भी बढ़े और उनका कारोबार भी चलता रहा. इस संबंध में यह सुझाव आया है कि तीन दिन कपड़ा की दुकानें खुली, 3 तीन हार्डवेयर दुकानें खुली, इस तरह से अलग-अलग दिनों में अलग-अलग व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे, इससे उनका कारोबार भी चलता रहेगा और कोरोना चेन को भी तोड़ने में मदद मिलेगी.

डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज भी हो रहा है कि कोरोना जांच हो रही है, लेकिन रिपोर्ट मिलने में विलंब होने से लोगों में भय और दहशत का माहौल बन जाता है, लोग चिंतित हो जाते है कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी या पॉजिटिव. उन्होंने कहा कि रांची में कोरोना मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रामगढ़ और लोहरदगा जैसे आसपास के जिलों में भी कोविड मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा सकती है. इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह है कि वे केंद्र सरकार और अपने नेताओं से आग्रह करें कि टीकाकरण के लिए 45वर्ष की उम्र की बाध्यता को कम किया जाए. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा मुख्य रूप से शहरों में है और अधिक से अधिक लोगों को टीका लगे, इसके लिए उम्र सीमा को कम करना चाहिए,क्योंकि डॉक्टरों का भी कहना है कि टीकाकरण के बाद संक्रमण उतना ज्यादा खतरनाक नहीं रहता.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब लोगों ने गांव-शहरों में मास्क लगाना शुरू कर दिया है, लेकिन बड़ी संख्या में लोग बड़े शहरों से से लौट रहे है, उनके लिए पिछली बार की तरह से क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था करनी चाहिए. इसके अलावा गरीबों को रोजगार कैसे मिले, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाये जाने की जरूरत है. इसके अलावा डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है,ऐसे में एमबीबीएस फाइनल ईयर और नर्सिंग छात्राओं की भी सेवा लेने पर विचार करना चाहिए. इसके साथ ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने बनाकर आवाजाही रोक कर चेन तोड़ा जा सकता है. साथ ही सरकार हर जरूरतमंद परिवारों तक पिछली बार की तरह घर-घर अनाज उपलब्ध कराये जाने की जरूरत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में पूर्ण लॉकडाउन लगाये जाने की जरूरत-जेएमएम

Next Post

संकट की घड़ी में भाजपा मजबूती के साथ सरकार के साथ खड़ी, सरकारी कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे-दीपक प्रकाश

Next Post
संकट की घड़ी में भाजपा मजबूती के साथ सरकार के साथ खड़ी, सरकारी कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे-दीपक प्रकाश

संकट की घड़ी में भाजपा मजबूती के साथ सरकार के साथ खड़ी, सरकारी कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे-दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d