BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खूंटी में नाबालिग से तीन माह तक सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह गिरफ्तार

by bnnbharat.com
March 6, 2020
in Uncategorized
खूंटी में नाबालिग से तीन माह तक सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह गिरफ्तार

खूंटी में नाबालिग से तीन माह तक सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना, 

खूंटी: खूंटी में हथियार के बल पर बंधक बनाकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से 3 माह तक कई बार सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में नाबालिग के बयान पर खूंटी के महिला थाना में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें बजरंग, रोहित, सूरज, मनीष, प्रकाश और राहुल शामिल है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

खूंटी एसपी आशुतोष शेखर के अनुसार नाबालिग लड़की 24 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी के पास शिकायत लेकर पहुंची थी. इसके बाद उनकी ओर से नाबालिक का बयान खूंटी सीडब्ल्यूसी के पास दर्ज कराया गया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोबारा नाबालिग का बयान लेकर मामला दर्ज किया. मामला दर्ज होते ही आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू हुई और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी आरोपी स्थानीय हैं और इनमें से कुछ आरोपियों को पीड़िता पहले से जानती थी. गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है. खूंटी एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही अन्य सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिसम्बर माह में जब धान काटने का समय था उस दौरान मैं अपनी दोस्त के साथ खूंटी बाजार गई थी. वहां बजरंग और सूरज से मुलाकात हुई. वहां से बातचीत करने के बाद दोनों लड़के मुझे अपनी बाइक पर बैठाकर सिंबूकेल ले गए. जहां दोनों ने हड़िया का सेवन करने के बाद दुष्कर्म किया और फिर वापस बाजार लाकर छोड़ दिया लेकिन पीड़िता का मोबाइल आरोपियों ने अपने पास रख लिया. उसके बाद दुष्कर्म का सिलसिला लगातार जारी रहा. आरोपी मोबाइल देने के बहाने अलग-अलग जगह बुलाते और हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करते थे. पीड़िता जिन्हें जानती थी और जिनके नाम से कांड दर्ज दिया गया उनमे बजरंग, सूरज, सूरज का दोस्त, मनीष, मुदि उर्फ मुखिया, रोहित, लंबू, सिगिन व अन्य सहित लगभग 12 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. कार्रवाई के दौरान नामजद सहित कुल छह लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

दुष्कर्म पीड़िता पढ़ना चाहती है, कस्तूरबा में होगा दाखिला

तीन माह तक दरिंदो ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया लेकिन अब वो पढ़ना चाहती है जिसे सीडब्ल्यूसी के आग्रह पर कस्तूरबा स्कूल में दाखिला दिलाया जा रहा है जहां वो पढ़ाई करेगी.

विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना में किया गया मामला दर्ज

पीड़िता के बयान पर AHTU थाने में 363,376 DA,323,506,120B,34IPC सहित 4/6 पोस्को एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया है. महिला थाना प्रभारी के अनुसार अनुसंधान में कई तथ्य मिले है जिनके अनुसार कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही SC/ST एक्ट के तहत कांड दर्ज किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के डॉक्टर ने बताया कैसे बचें Coronavirus से, सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Next Post

किसानों पर कर्ज 7000 करोड़, ऋण माफी का बजट 2000 करोड़, कैसे रुकेगी किसानों की आत्महत्या

Next Post
किसानों पर कर्ज 7000 करोड़, ऋण माफी का बजट 2000 करोड़, कैसे रुकेगी किसानों की आत्महत्या

किसानों पर कर्ज 7000 करोड़, ऋण माफी का बजट 2000 करोड़, कैसे रुकेगी किसानों की आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d