BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्किल समिट 2018 व ग्लोबल स्किल समिट में गड़बड़ी की होगी जांच

by bnnbharat.com
November 4, 2020
in Uncategorized
स्किल समिट 2018 व ग्लोबल स्किल समिट में गड़बड़ी की होगी जांच
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्र जांच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को दी मंजूरी

रांची:- पंचम झारखंड विधान सभा के द्वितीय सत्र में स्किल समिट- 2018 और ग्लोबल स्किल समिट- 2019 में जिन व्यक्तियों को ऑफर लेटर दिए गए, उनके नियोजन  को लेकर पूछे अल्पसूचित प्रश्न  में  विधायक   प्रदीप यादव ने कई गंभीर सवाल  खड़े किए थे. उन्होंने सरकार से इस मामले की  जांच एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने की मांग रखी थी .   उक्त के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे को अत्यंत गंभीर मानते हुए स्वतंत्र जांच एजेंसी से इसकी जांच कराने का निर्णय लिया है .

1 लाख 33 हजार 293 व्यक्तियों को ऑफर लेटर दिए गए थे 

स्किल समिट- 2018 में 26 हजार 674  लोगों को ऑफर लेटर दिया गया था . इसमें उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा 15 हजार 869,  ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2713, शहरी विकास एवं आवास विभाग द्वारा 3317,  श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 4418, खनन भूतत्व और उद्योग विभाग द्वारा  198 , पर्यटन, कला , संस्कृति खेल एवं युवा कार्य विभाग द्वारा 159  व्यक्तियों को ऑफर लेटर दिया गया था . ग्लोबल स्किल सम्मिट- 2019 में 1 लाख 6 हजार 619  लोगों को ऑफर लेटर मिला था . इनमें झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी द्वारा 44 हजार 693,  उच्च शिक्षा द्वारा 12 हजार 101,  तकनीकी शिक्षा द्वारा 5 हजार 963,  ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 12 हजार 451, शहरी विकास एवं आवास विभाग द्वारा 14 हजार 892 , श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 10 हजार 965, उद्योग विभाग द्वारा 998  और कल्याण  विभाग द्वारा 4 हजार 556 व्यक्तियों को जॉब ऑफर दिए गए थे . इन दोनों स्किल समिट में दिए गए ऑफर  लेटर के आलोक में   नियोजन की अद्यतन स्थिति पर  विधायक   प्रदीप यादव के द्वारा अल्पसूचित  प्रश्न के माध्यम से कई गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं, जिसकी जांच एक  स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने का निर्णय मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के द्वारा लिया गया है .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्य सचिव ने जारी किया राज्य कर्मियों की प्रोन्नति और प्रोन्नत पद पर पदस्थापन संबंधी आदेश

Next Post

सीएम ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, जैक आठवीं बोर्ड की परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिलेगा 20 प्रतिशत ग्रेस अंक

Next Post
बाबूलाल मरांडी ने जिस तरह से रंग बदला, इतनी तेजी से किसी चीज को रंग बदलते नहीं देखा

सीएम ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, जैक आठवीं बोर्ड की परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिलेगा 20 प्रतिशत ग्रेस अंक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d