BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत और चीनी सेना के बीच झड़प, फोर्स तैनात

by bnnbharat.com
September 12, 2019
in समाचार
भारत और चीनी सेना के बीच झड़प, फोर्स तैनात

Skirmish between India and Chinese army, force deployed

Share on FacebookShare on Twitter

लद्दाख: भारत और चीन के बीच एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ गया है. बुधवार को भारत और चीन के सैनिकों के बीच पैंगोंग झील के पास धक्का-मुक्की हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सेनाओं के बीच ब्रिगेडियर स्तर की फ्लैग मीटिंग के बाद मामला शांत हुआ. 134 किलोमीटर में फैली पेंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच धक्कामुक्की शुरू हुई. इस झील का दो तिहाई हिस्सा चीन के नियंत्रण में है क्योंकि इसका फैलाव लद्दाख से लेकर तिब्बत तक फैला हुआ है.

जब भारतीय सैनिक अपने इलाके में गश्त पर थे तब उनका सामना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों से हुआ. भारतीय सैनिकों ने उनकी उपस्थिति पर कड़ी आपत्ति जताई. जिसके बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच धक्कामुक्की हुई. तनाव इतना बढ़ गया कि भारत और चीन ने उस क्षेत्र में अपने अतिरिक्त सैन्यबलों को तैनात कर दिया. बुधवार शाम तक दोनों तरफ सुरक्षबल एक दूसरे के सामने खड़ी रहे. तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच ब्रिगेडियर-रैंक की फ्लैग मीटिंग को आयोजित किया गया. इस मीटिंग में पहले से स्थापित द्विपक्षीय तंत्र के अनुसार तनाव को कम करने के लिए सहमति व्यक्त की गई.

बता दें कि भारतीय सेना और वायुसेना अक्तूबर महीने में अरुणाचल प्रदेश के सीमाई इलाकों में एक संयुक्त युद्धाभ्यास करने जा रही हैं. इस युद्धाभ्यास में लगभग 5000 जवान हिस्सा लेंगे. इस युद्धाभ्यास का आयोजन चीन के साथ पर्वतीय क्षेत्र में युद्ध के दौरान 17 माउंटेन स्ट्राइक कोर को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया जा रहा है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार : पिंडदानियों के लिए तैयार है ‘मोक्ष नगरी’ गया

Next Post

अब शहीदों के आश्रितों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति का लाभ

Next Post
अब शहीदों के आश्रितों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति का लाभ

अब शहीदों के आश्रितों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति का लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d