BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अर्थव्यवस्था की सुस्ती का राजस्व पर बुरा असर, BJP के मुंह पर टेप क्यों: प्रियंका गांधी

by bnnbharat.com
March 15, 2020
in समाचार
अर्थव्यवस्था की सुस्ती का राजस्व पर बुरा असर, BJP के मुंह पर टेप क्यों: प्रियंका गांधी

अर्थव्यवस्था की सुस्ती का राजस्व पर बुरा असर, BJP के मुंह पर टेप क्यों: प्रियंका गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने तेल की वैश्विक कीमतों में असमान्य रूप से आई गिरावट का फायदा उठाकर राजस्व बढ़ाने के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है.

अर्थव्यवस्था की सुस्ती का राजस्व पर बुरा असर पड़ा है. सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर तीन रुपये प्रति लीटर के हिसाब से उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है, जिससे विभिन्न राज्यों में कर संरचना के आधार पर दोनों पेट्रोलियम उत्पादों के खुदरा मूल्य में तीन-चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई थी.

Also Read This: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से आमजनों में नाराजगी

इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम घट चुके हैं. मगर हिंदुस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. कच्चे तेल के दाम में गिरावट का फायदा आम लोगों को क्यों नहीं मिल रहा है? दिल्ली-मुंबई में 36 रुपये में पेट्रोल बेचने का दावा करने वाले भाजपा नेताओं ने किस कम्पनी का टेप मुंह पर लगाया है?’

Also Read This: देश की स्थिति- स्कूटर में डालने वाला पेट्रोल महंगा, हवाई जहाज में डालने वाला एविएशन फ्यूल सस्ता: आप

बता दें कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है जो शनिवार से ही लागू है.

Also Read This: राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी शहजादा अनवर के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल पर विशेष शुल्क दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है. इसके अतिरिक्त, दोनों उत्पादों पर सड़क उपकर भी एक रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है, जिससे केंद्रीय शुल्क तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ गया है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विकास को मिलेगी गति: जिशान कमर

Next Post

विदेश दौरे से लौटे सिटी एसपी, कोरोना की जांच के लिए PMCH में रखे गए

Next Post
विदेश दौरे से लौटे सिटी एसपी, कोरोना की जांच के लिए PMCH में रखे गए

विदेश दौरे से लौटे सिटी एसपी, कोरोना की जांच के लिए PMCH में रखे गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d