BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक साथ चारपाई पर सो रही सगी बहनों को सांप ने डसा, दोनों की मौत

by bnnbharat.com
August 22, 2020
in Uncategorized
एक साथ चारपाई पर सो रही सगी बहनों को सांप ने डसा, दोनों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

शशि भूषण दूबे कंचनीय,

लखनऊ: सुलतानपुर. गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के दमोदरा  गांव में शुक्रवार की रात एक ही बिस्तर पर सोयी दो सगी बहनों की सर्पदंश से मौत हो गयी आनन-फानन में परिवारीजन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया.

जबकि दूसरी की लखनऊ ले जाते समय  रास्ते में मौत हो गयी. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. दमोदरा (सुकाली का पुरवा) गांव निवासी राम नयन वर्मा की दो पुत्रियां कविता (14) व बबिता (12) शुक्रवार की  घर के अन्दर स्थित छप्पर के नीचे एक ही बिस्तर पर सोई थी.

रात करीब 11 बजे के बाद दोनों को विषधर सांप ने डस लिया.चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जग गये. सांप काटने की जानकारी पर परिवारीजन दोनों बहनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते मे उसने भी दम तोड़ दिया.

शनिवार की सुबह जब क्षेत्र के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वह पीड़ित परिजन को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे. सूचना पर पहुँचे  थाना प्रभारी हरिराम यादव और चौकी इंचार्ज द्वारिका गंज प्रवीण मिश्रा ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया.

राम नयन वर्मा की चार बेटियों में कविता और बबिता क्रमशः दूसरे और तीसरे नम्बर पर थी. जो कि 9वीं क्लास में दोनों इंटर कॉलेज  नटौली में पढ़ती थी. सगी बहनों की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पोखर में तैरता मिला युवक का शव

Next Post

भूमिगत आग से प्रभावित इलाकों में भू-धंसान व गैस रिसाव से दहशत

Next Post
भूमिगत आग से प्रभावित इलाकों में भू-धंसान व गैस रिसाव से दहशत

भूमिगत आग से प्रभावित इलाकों में भू-धंसान व गैस रिसाव से दहशत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d