हक़ को पहचानें और हासिल करने के लिए आगे आएंः आबिद अली
रांची:- खूंटी ज़िला मोमिन कॉन्फ्रेंस का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया . जिसकी अध्यक्षता खूंटी ज़िला मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष सयुम अंसारी ने की. सम्मेलन में मुख्य अधिति के तौर पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली अंसारी ने कहा कि मोमिन कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुस्लिम-मोमिनों और अन्य पिछड़ी जाति का समुचित विकास किया जाएगा . उन्होंने शिक्षा पर ज़ोर देते हुए कहा कि पिछड़ेपन की सबसे अहम कारण अशिक्षित होना है. जब समाज के लोग शिक्षित होंगे तो वह अपने हक़ को पहचानेंगे. उन्होंन कहा कि आज अपने हक़ के लिए समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है.
विशिष्ट अधिति के रूप में उपस्थित प्रदेश महासचिव मुफ़्ती अब्दुल्लाह अज़हर कासमी ने कहा कि मोमिन कॉन्फ्रेंस की जिला ,प्रखंड ,पंचायत ,एवं वार्ड स्तरीय टीम को मजबूत करने की ज़रूरत है . ताकि हम अपनी मांगों को मजबुती के साथ सरकार के सामने रख सकें. हमें ज़िला अध्यक्ष से उम्मीद है कि अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत एवं विस्तार करने में अहम भूमिका निभाएंगे.उन्होंने कहा कि मोमिन कॉन्फ्रेंस मुसलमानों के संवैधानिक अधिकारों को लागू करवाने के लिए मोमिन कॉन्फ्रेंस का एक प्रतिनिधिमंडल बहुत जल्द मुख्यमंत्री से मिलेगा और समस्याओं से अवगत कराएगा. इस मौके पर प्रोफेसर अनवर अहमद प्रदेश महासचिव ने कहा कि मोमिनो की सामाजिक,आर्थिक, शैक्षणिक, स्थिति सुधार करना बहुत जरूरी है . सामाजिक कार्यकर्ता इसराइल अंसारी ने कहा कि खूंटी जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस अपने धर्मो के साथ दूसरे धर्म का भी विकास का काम करेगा . प्रधान महसचिव मोख्तार अंसारी ,महासचिव ज़फर इमाम अंसारी ,यासीन अंसारी ने भी सभा को संबोधित किया .
सम्मेलन में शमशाद अंसारी ,यासीन अंसारी ,इम्तेयाज़ अंसारी,नेसार अंसारी,मज़हर इमाम,नौशाद आरज़ू ,जावेद अंसारी ,कलाम अंसारी, मोजाहिद अंसारी ,महमूद अंसारी,शमीम अंसारी ,जावेद अंसारी,इम्तेयाज़ पाशा, रिज़वान पाशा, खालिद अंसारी,फैज़ान अंसारी ,अशरफ अंसारी,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

