BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वोटों के चक्कर में समाज को बांटने में लगे रहते हैं कुछ लोग: CM नीतीश

by bnnbharat.com
October 17, 2020
in समाचार
बिहार में लगेगी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की मूर्ति : नीतीश कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए उस पर वोटों के लिये समाज को बांटने तथा मौका मिलने पर जनता के बदले सिर्फ अपना हित साधने का आरोप लगाया.

नीतीश कुमार ने औरंगाबाद के नबीनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग वोटों के चक्कर में समाज को बांटने में लगे रहते हैं तथा उन्हें न तो काम का कोई अनुभव है और न ही उन्होंने कभी कोई काम किया है.

उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा, ”पति-पत्नी ने 15 साल राज किया था, लेकिन उस दौरान क्या किया? ”

राजद प्रमुख पर परोक्ष प्रहार करते हुए कुमार ने कहा, ”अभी तो अंदर (जेल) ही हैं, और जो काम किया है, उसके कारण ही अंदर हैं… अभी और लोग अंदर जायेंगे.” उन्होंने दावा किया कि उन लोगों ने सिर्फ अपने लिये काम किया जबकि हमारा उद्देश्य जनता की सेवा करना है.

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को जनादेश देने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ”अब बिहार पिछड़ा नहीं रहेगा बल्कि सक्षम, आत्मनिर्भर बनेगा और आगे बढ़ेगा.” उन्होंने राज्य को तरक्की और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिये लोगों से फिर मौका देने की अपील की. कुमार ने कहा कि राज्य के साथ केंद्र सरकार ने भी कई योजनाओं के तहत मदद की है और हर वर्ग को लाभ पहुंचाया गया और सम्मान दिलवाया है.

https://bnnbharat.com/the-countrys-poor-is-hungry-the-government/
https://bnnbharat.com/congress-comes-down-on-dirty-tricks/

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Bihar Corona Update: कोरोना के मिले 1173 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 203060

Next Post

सभी बूथों पर तैनात मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराया जायेगा ‘कोविड प्रोटेक्शन किट’

Next Post
सभी बूथों पर तैनात मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराया जायेगा ‘कोविड प्रोटेक्शन किट’

सभी बूथों पर तैनात मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराया जायेगा 'कोविड प्रोटेक्शन किट'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d