BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोनिया गाँधी ने देश को सम्बोधित करते हुए कहा, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति नहीं

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in समाचार
सोनिया गाँधी ने देश को सम्बोधित करते हुए कहा, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज ( 14 अप्रैल) सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. ठीक इसके कुछ घंटे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के नाम अपना एक वीडियो जारी कर संदेश दिया है. वीडियो को कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है.

वीडियो शेयर कर लिखा है,

 

”कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश, कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी “देशभक्ति” कोई नहीं है। हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद.”

 

वीडियो में सोनिया गांधी कह रही हैं,

 

”मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे। सबसे पहले मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं. आशा करती हूं कि आप सभी लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे. आप सब दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें। अपने-अपने घरों में रहें. समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें.बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें और वो भी मास्क, चुनी या गमछा लगाकर आप सभी इस लड़ाई में सहयोग करें. आज कोरोना से इस संकट से निपटने में आप सबका डट कर खड़ रहने से ज्यादा बड़ी शक्ति और क्या हो सकती है.”

 

कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश:-

कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश:-
कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी “देशभक्ति” कोई नहीं है। हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद। pic.twitter.com/Sl4zkKURTv

— Congress (@INCIndia) April 14, 2020

कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर लागू 21 दिन के लॉकडाउन के अंतिम दिन मंगलवार यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर जनता उत्सुक है.

राज्यों के साथ व्यापक तौर पर हुई चर्चा के बाद लॉकडाउन को दो हफ्ते तक बढ़ाने को लेकर आम सहमति बनती दिखी थी. इस बीच, यह उम्मीद बढ़ी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रमवार तरीके से आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की योजना पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं.

तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश ने सोमवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक विस्तार देने की आधिकारिक घोषणा की. इन दोनों राज्यों के अलावा ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक पहले ही यह कदम उठा चुके हैं.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2020 को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BIRTHDAY SPECIAL: भारत के संविधान को बनाने वाले बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 129 वीं जयंती आज

Next Post

भारत में लॉकडाउन से बचने के लिए संघर्षरत बच्चे 

Next Post
भारत में लॉकडाउन से बचने के लिए संघर्षरत बच्चे 

भारत में लॉकडाउन से बचने के लिए संघर्षरत बच्चे 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d