झारखंड स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मज़दूरों के आने जाने का खर्चा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उठाने का फ़रमान, सोनिया गांधी ने सभी प्रदेश इकाइयों को दिया निर्देश… प्रवासी मज़दूरों के आवाजाही का रेल टिकट प्रदेश कांग्रेस उठायेंगी..
कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि हर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी व इस बारे में जरूरी कदम उठाएगी.