BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्षमाप्रार्थी हूं, कोडरमा पहुंच कर भी कोडरमा वासियों से रूबरू नहीं हो सका

by bnnbharat.com
October 14, 2019
in Uncategorized
क्षमाप्रार्थी हूं, कोडरमा पहुंच कर भी कोडरमा वासियों से रूबरू नहीं हो सका
Share on FacebookShare on Twitter

क्षमाप्रार्थी हूँ,  समय नहीं था इसलिए रुक नहीं सका, पर बहुत जल्द आऊंगा.. कोडरमा की जनता से मिलूंगा

कोडरमा: आज राजकीय पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग महाविद्यालय एवं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास मुझे करना था. कोडरमा पहुंच भी गया. लेकिन रांची से किसानों को अत्याधुनिक कृषि कार्य के प्रशिक्षण हेतु इजराइल विदा करना था. मुझे ज्ञात है कि कोडरमा वासियों को उम्मीद थी कि मैं शिलान्यास करुंगा. मैं ऐसा करता भी, लेकिन समय का आभाव था. इसलिए मुझे कार्यक्रम स्थल से ही वापस लौटना पड़ा. जल्द मैं आप सभी के बीच आऊंगा. ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही.

 

कॉलेज और योजनाओं का हुआ शिलान्यास

 

मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव, बरकट्ठा विधायक श्री जानकी यादव एवं उपायुक्त श्री रमेश घोलाप व अध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती शालिनी गुप्ता ने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज व जिले की विभिन्न विकासशील योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया.

 

प्रति वर्ष 300 विद्यार्थी करा सकेंगे नामांकन

 

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जयनगर का निर्माण करीब 57 करोड़ 67 लाख रुपये से होगा. संस्थान में 5 शाखाओं में पठन-पाठन का कार्य किया जाएगा. इसकी क्षमता प्रतिवर्ष 300 विद्यार्थियों की है. इसमें कर्मियों एवं विद्यार्थियों के लिए आवासन की भी व्यवस्था रहेगी. यह भवन आधुनिक सुविधा से परिपूर्ण होगा, जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर आधारित विद्युत आपूर्ति एवं खेलकूद के सभी संसाधन उपलब्ध रहेंगे.

 

इनका हुआ उद्घाटन…

  • 3 करोड़ 73 लाख की लागत से निर्मित प्रखंड अंचल कार्यालय भवन जयनगर का उद्घाटन.
  • जयनगर प्रखंड में 2 करोड़ 44 लाख की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भवन जयनगर का उद्घाटन.
  • कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड में 22 करोड़ 81 लाख की लागत से डोमचांच ग्रामीण जलापूर्ति योजना, मरकचो प्रखंड के चोपनाडीह में 6 करोड़ 56 लाख की लागत से चोपनाडीह ग्रामीण जलापूर्ति योजना तथा कोडरमा प्रखंड के मेघातरी में 5 करोड़ 48 लाख की राशि से निर्मित मेघातरी ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया गया.
  • कोडरमा प्रखंड के लोकाई में दो करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुके विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन हुआ. 33/11kv क्षमता यह विद्युत सब स्टेशन कोडरमा की जनता को बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने में उपयुक्त होगा.

 

इसका हुआ शिलान्यास…

  • कोडरमा जिले के सैनिक स्कूल तिलैया के कैंपस में कुल 10 करोड़ 35 लाख की लागत से 4.43 किलोमीटर तक सड़क पुनर्निर्माण एवं मजबूतीकरण के कार्य का शिलान्यास.
  • कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड में 7 करोड़ 84 लाख की लागत से 5 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज भवन का शिलान्यास.
  • कोडरमा जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में लगभग 9 करोड़ 71 लाख की लागत से 138 अतिरिक्त क्लास रूम के निर्माण कार्य का शिलान्यास.
  • झुमरी तिलैया नगर परिषद में 4 करोड़ 49 लाख की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत 80 आवासीय इकाई का शिलान्यास.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शोक समाचार: कांग्रेस के पूर्व विधायक सावना लकड़ा का निधन

Next Post

चतरा पुलिस की बड़ी भूल: निर्दोष को किया गिरफ्तार, न्यायालय में केश आईओ को लगी कड़ी फटकार

Next Post
चतरा पुलिस की बड़ी भूल: निर्दोष को किया गिरफ्तार, न्यायालय में केश आईओ को लगी कड़ी फटकार

चतरा पुलिस की बड़ी भूल: निर्दोष को किया गिरफ्तार, न्यायालय में केश आईओ को लगी कड़ी फटकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d