जमशेदपुर: पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन द्वारा आयोजित पूर्वांचल सिनेमा एंड आर्टिस्ट अवॉर्ड्स में जमशेदपुर की खुशी महतो को अवॉर्ड देकर उन्हें सम्मानित किया गया. यह अवॉर्ड उनके मॉडलिंग, अभिनय और कला क्षेत्र में किये गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया.
आपको बता दें कि खुशी वर्तमान समय में खास कर दक्षिण भारतीय फिल्मों में सक्रिय हैं. इसके अलावा अभी तक म्यूजिक वीडियो एल्बम व लघु फिल्म, फिल्म, विज्ञापन आदि भी कर चुकें हैं. बैंगलोर की टॉप 10 मॉडल में इनका नाम हैं.

कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के कई लोकप्रिय कलाकार मौजूद थे. साथ ही अलग अलग राज्यों से आये कलाकारों को भी सम्मानित किया गया. झारखण्ड की एक मात्र फिल्म अभिनेत्री व मॉडल है खुशी महतो जिन्हें इस वर्ष यह सम्मान मिला.
खुशी ने अवॉर्ड के लिए पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन और उनके आयोजकों को धन्यवाद दिया. साथ ही यह भी कहा कि यह सिर्फ उनका सम्मान नहीं हैं बल्कि, यह सम्मान उन सभी प्रशंसकों के लिए है जिनके बदौलत उन्होंने यह मुकाम पाया है.

