BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना देगी सपा

by bnnbharat.com
September 6, 2019
in समाचार
योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना देगी सपा
Share on FacebookShare on Twitter

बढ़ती महंगाई, किसानों की बदहाली और बेरोजगारी के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी 1 अक्टूबर को प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना देगी। अखिलेश यादव ने कहा राज्य में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से किसानों की बदहाली शुरू हो गई है। कर्जमाफी के नाम पर उसे धोखा दिया गया और फिर लोकसभा चुनाव के समय भी उसे छलने का काम किया गया। उसे न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला और न ही गन्ना किसानों को उनके बकाये का भुगतान हुआ। सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या कर ली।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में मंहगाई चरम पर है। डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ाए जाते रहे हैं। अब प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बिजली भी मंहगी कर दी है। ग्रामीण कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पहले से 15 फीसदी अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ेगा। इससे न सिर्फ गरीबों का जीवन और ज्यादा दूभर हो जाएगा बल्कि विद्युत दरों में वृद्धि से तो कमर ही टूट जाएगी।

सपा प्रमुख ने कहा कि बेरोजगारी तो इन दिनों चरम पर है। नोटबंदी-जीएसटी लागू होने के बाद बड़ी संख्या में उद्योग धंधे बंद हो गए हैं और लाखों कर्मचारियों की छंटनी हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में बेरोजगारी की दर पिछले 45 वर्षों में सबसे ऊंची दर्ज हुई है। आने वाले दिनों में यह समस्या और भयावह हो जाएगी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेता से परेशान होकर BDO ने दी जान

Next Post

विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन पर ED का एमनेस्टी को नोटिस

Next Post
विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन पर ED का एमनेस्टी को नोटिस

विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन पर ED का एमनेस्टी को नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d