BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव को लेकर लातेहार पहुंचे विशेष व्यय प्रेक्षक बी मुरली कुमार

by bnnbharat.com
November 22, 2019
in समाचार
विधानसभा चुनाव को लेकर लातेहार पहुंचे विशेष व्यय प्रेक्षक बी मुरली कुमार

विधानसभा चुनाव को लेकर लातेहार पहुंचे विशेष व्यय प्रेक्षक बी मुरली कुमार

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन को राज्य के विशेष व्यय प्रेक्षक बी मुरली कुमार शुक्रवार को लातेहार पहुंचे. जहां उन्होंने परिसदन भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर एवं व्यय प्रेक्षक बी बाला जवाहर द्वारा पुष्प्प गुच्छ देकर स्वागत किया.

परिसदन भवन से राज्य विशेष व्यय प्रेक्षक बी मुरली प्रसाद सीधे समाहरणालय पहुंचे जहां सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सबसे पहले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा जिले के मनिका एवं लातेहार दोनों विधान सभा में चुनाव कार्य की जानकारी दी गई एंव व्यय संबंधित रिर्पोट सौंपा गया.

वहीं कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों के सभा एवं अन्य स्थलों पर किए जा रहे खर्च का पूरा ब्यौरे पर नजर रखे. इस दौरान उन्होंने विशेष कर सभा स्थल पर किए गए छोटी से छोटी किए गए खर्च का भी आंकलन विशेष गठित टीम के द्वारा करवाने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि जिले में गठित एफएसटी एवं एसएसटी टीम को विशेष सर्तकता के साथ बनाए गए चेकनाका पर वाहनों की जांच करने को लेकर निर्देशित किया. इस दौरान उन्होंने बनाए गए चेकपोस्ट पर पुलिस बलों की संख्या बढ़ाए जाने का भी निर्देश दिया. साथ ही यह भी निर्देशित किया कि जांच के क्रम किसी को परेशानी नहीं हो.

बैठक में कुमार के द्वारा शराब समेत अन्य नशीले पदार्थो पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने, छापेमारी करने, व्यय की विहित रजिस्टर में संधारण करने समेत अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदूओं पर चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया.

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सागर कुमार, सुधीर कुमार दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधानसभा आम चुनाव को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान, साझेदारी प्रस्तुत करने की अपील की गई

Next Post

” रोड नहीं तो वोट नहीं”, “पुल नहीं तो वोट नहीं” के नारे के बीच ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार

Next Post
” रोड नहीं तो वोट नहीं”, “पुल नहीं तो वोट नहीं” के नारे के बीच ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार

" रोड नहीं तो वोट नहीं", "पुल नहीं तो वोट नहीं" के नारे के बीच ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d