BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विशेष पुलिस प्रेक्षक एम.के. दास ने गुमला परिसदन में तैयारियों का लिया जायजा

by bnnbharat.com
November 27, 2019
in समाचार
विशेष पुलिस प्रेक्षक एम.के. दास ने गुमला परिसदन में तैयारियों का लिया जायजा

विशेष पुलिस प्रेक्षक एम.के. दास ने गुमला परिसदन में तैयारियों का लिया जायजा

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: गुमला परिसदन भवन के सभागार में विशेष पुलिस प्रेक्षक एम0 के0 दास ने प्रथम चरण में होने वाले मतदान की तैयारियों की समीक्षा की.

गुमला जिले के बिशुनपुर एवं द्वितीय चरण में सिसई विधानसभा क्षेत्र में  बैठक की अध्यक्षता करते हुए विशेष पुलिस प्रेक्षक ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने को प्राथमिकता देते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा द्वारा जिले में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी विशेष पुलिस प्रेक्षक को विस्तार से दिया गया.

विशेष पुलिस प्रेक्षक ने जिले के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में पड़ने वाले मतदान केन्द्रों एवं कलस्टरों में सुरक्षा व्यवस्था सहित मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली.

उन्होंने मतदान प्रक्रिया के सीधा प्रसारण के लिए चयनित वेब कास्टिंग केन्द्रों में नेट सहित सूचना प्रसारण के तकनीकि माध्यमों की समीक्षा की.

प्रथम चरण के अंतर्गत गुमला जिले के 68 गुमला एवं 69 बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में 30 नवम्बर 2019 को मतदान होना है तथा द्वितीय चरण में 67 सिसई विधानसभा क्षेत्र में 07 दिसम्बर को मतदान होना है.

विशेष पुलिस प्रेक्षक ने तीनों विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक तथा व्यय प्रेक्षक से अब तक की गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने अब तक जिले में छापामारी अभियान, अवैध शराब, अंतर जिला एवं अंतर प्रांतीय सीमा क्षेत्र में चेकनाका संधारण आदि की जानकारी ली. साथ ही मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं शौचालय, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली.

बैठक में विशेष पुलिस प्रेक्षक एम0 के0 दास के अलावे गुमला विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक एन0 जी0 हीरा, बिशुनपुर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक दीपक एम0 मुगलीकर, सिसई विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक ए0 बी0 इब्राहिम, गुमला एवं बिशुनपुर के व्यय प्रेक्षक अभिनव डुडी, सिसई विधानसभा के व्यय प्रेक्षक डाॅ0 महेश दले, गुमला एवं बिशुनपुर विधानसभा के पुलिस प्रेक्षक बाबूराम, सिसई विधानसभा के पुलिस प्रेक्षक फ्रांसिस खर्सियांग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, सिनियर आईपीएस अधिकारी क्रांति कुमार, सीआरपीएफ के पुलिस अधिकारी, सहायक समाहर्ता सह सहायक दण्डाधिकारी मनीष कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग देवेन्द्रनाथ भादुड़ी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संजीव सिंह और रागिनी सिंह ने भरा पर्चा

Next Post

चरणबद्ध तरीके से स्वीप कोषांग के द्वारा चला मतदाता जागरूकता अभियान

Next Post
चरणबद्ध तरीके से स्वीप कोषांग के द्वारा चला मतदाता जागरूकता अभियान

चरणबद्ध तरीके से स्वीप कोषांग के द्वारा चला मतदाता जागरूकता अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d