BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्थायित्व व विकास की गति में तेजी आयी : गिलुवा

by bnnbharat.com
December 5, 2019
in समाचार
स्थायित्व व विकास की गति में तेजी आयी : गिलुवा

स्थायित्व व विकास की गति में तेजी आयी : गिलुवा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भाजपा सरकार के 5 वर्षों के शासन में राज्य में स्थायित्व और विकास की गति तेज हुई है.

कोल्हान का क्षेत्र जो खनिज, वन संपदा और मानव संसाधन के लिए धनी है, मैं विकास की इस बयार को सहज ही महसूस किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि यह महज चुनावी जुमले नहीं है. भाजपा कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है. इस बात की पुष्टि आंकड़े भी करते हैं. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में अब तक 471 सड़कों का निर्माण 35.59 करोड़ की लागत से हुआ है.

वहीं कदमा मरीन ड्राइव में 67 लाख रुपए की लागत से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण हुआ. इसके तहत युवाओं को विभिन्न ट्रेड में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उन्हें रोजगार भी मिल रहा है.

गिलुआ ने कहा की वर्ष 2019 के स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर को झारखंड में पहला स्थान मिला है. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 87.39 करोड़ की लागत से ग्रामीण जलापूर्ति योजना चल रही है. घाटशिला में ही मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 35669 किसानों को और प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 18850 किसानों को फायदा हुआ है.

इससे क्षेत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है. मझगांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 7250 किसानों को 2.13 करोड़ रुपए की उनके खाते में हस्तांतरित की गई है.

जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में 40.39 करोड़ रुपए की लागत से एक उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कराया गया है. इसी विधानसभा क्षेत्र में 13542 महिलाओं को गैस कनेक्शन और चूल्हा दुकान किया गया.

उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में विकास के इन कार्यों के सैकड़ों उदाहरण है. जनता को भी विश्वास हुआ है की भाजपा सरकार सही मायने में सिर्फ और सिर्फ विकास पर यकीन करती है और विकास की ही राजनीति करती है.

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता का आशीर्वाद और समर्थन फिर से भाजपा को मिलेगा और विकास की यह गति और तेज होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जगन्नाथपुर विस : कोड़ा दंपत्ति मैदान में नहीं, प्रतिष्ठा दांव पर

Next Post

5 वर्षाें में कुशल नेतृत्व व दूरदर्शी सोच से कोल्हान की तस्वीर बदली : रमेश हांसदा

Next Post
5 वर्षाें में कुशल नेतृत्व व दूरदर्शी सोच से कोल्हान की तस्वीर बदली : रमेश हांसदा

5 वर्षाें में कुशल नेतृत्व व दूरदर्शी सोच से कोल्हान की तस्वीर बदली : रमेश हांसदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d