BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रफ्तार ने बरपाया कहर, पिकअप की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

by bnnbharat.com
February 2, 2020
in Uncategorized
रफ्तार ने बरपाया कहर, पिकअप की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

रफ्तार ने बरपाया कहर, पिकअप की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल,

चतरा: चतरा में रफ्तार का कहर निरंतर जारी है. देश में नए परिवहन नियमों के लागू होने के बाद भी सड़क दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लोग अनियंत्रित स्पीड के चक्कर में अपनी या तो जान गंवा रहे हैं या अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

सदर थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह ट्रैक्टर दुर्घटना में तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से लोग अभी उबर भी नहीं सके थे कि सरस्वती पूजा विसर्जन के लिए जा रहे युवकों की टोली को वशिष्टनगर जोरी थाना क्षेत्र के पंखा मोड़ इलाके में अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया.

इस दुर्घटना में मौके पर ही जहां दो युवकों कपिल और चंदन की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे जोरी स्वास्थ्य उपकेंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है.

घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को ले चतरा – गया मुख्यपथ एनएच-99 को जाम कर दिया है. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबी कतार लगी रही.

थाना प्रभारी राजीव रंजन ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.

Next Post

जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Next Post
जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d