BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची में बने एसआरटीएमआई का मुख्यालय और प्रयोगशाला : महेश पोद्दार

by bnnbharat.com
March 22, 2021
in समाचार
सांसद महेश पोद्दार व संजय सेठ उपराष्ट्रपति से मिलें

सांसद महेश पोद्दार व संजय सेठ उपराष्ट्रपति से मिलें

Share on FacebookShare on Twitter

 राज्यसभा में शून्यकाल के तहत उठाया मामला

रांची:- राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने बिना विलम्ब किये, झारखण्ड की राजधानी रांची में स्टील रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी मिशन ऑफ़ इंडिया अर्थात एसआरटीएमआई का मुख्यालय स्थापित करने की मांग की है. सोमवार को महेश पोद्दार ने शून्यकाल के तहत राज्यसभा में यह मामला उठाया और रांची को एसआरटीएमआई के मुख्यालय के लिए सर्वाधिक उपयुक्त स्थान बताया. भारत सरकार ने इस्पात उद्योग में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की संयुक्त भागीदारी से स्टील रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी मिशन ऑफ़ इंडिया का गठन किया है.

श्री पोद्दार ने कहा किभारत प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी और इस्पात मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में इस्पात उत्पादन के क्षेत्र में विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.भारत ने 2030 तक 300 मिलियन टन स्टील उत्पादन का लक्ष्य रखा है जो शीघ्र ही पूरा होता दिख रहा है, फिलहाल देश में स्टील का उत्पादन 100 मिलियन टन है.

भारत सरकार ने इस्पात उद्योग में, अनुसन्धान की प्रक्रिया में निजी क्षेत्र के उद्यमियों के सहयोग और उनकी भागीदारी का महत्व समझते हुए स्टील रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी मिशन ऑफ़ इंडिया का गठन किया है.एसआरटीएमआई के संचालन के लिए सोसायटी का गठन हो चूका है, जहां तक एसआरटीएमआई के मुख्यालय और प्रयोगशाला का प्रश्न है, झारखण्ड की राजधानी रांची सर्वाधिक उपयुक्त स्थान है.झारखण्ड में प्रचुर मात्रामें लौह अयस्क, कोयला सहित सभी तरह के इनपुट उपलब्ध हैं तथा रांची से निजी क्षेत्र व सार्वजनिक क्षेत्र के स्टील संयंत्र या स्टील उद्योग के केंद्र टाटा स्टील, जेएसपीएल, भिलाई, दुर्गापुर, बर्नपुर, राऊरकेला आदि महज कुछ घंटो की दूरी पर हैं.इसके अलावा, रांची में स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया का आरएंडडी, नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरटरी आदि जैसे विश्व के नामे जाने लैब भी अवस्थित हैं. रांची में ही लोक उपक्रम भारी अभियंत्रण निगम लिमिटेड का संयंत्र और परिसर है जो इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहा है और जिसके परिसर में काफी खाली जमीन उपलब्ध है, भवन और आधारभूत संरचना संबंधी काफी सुविधायें मौजूद हैं.

उल्लेखनीय है कि भारत के छोटे-मध्यम स्टील प्लांट लो ग्रेड कोयला और लो ग्रेड आयरन ओर के साथ, अपेक्षाकृत साधारण तकनीक से ही करीब 60प्रतिशत इस्पात का उत्पादन कर रहे हैं, जो विश्व में और कहीं नहीं हो रहा है. अगर इस क्षेत्र को आर एंड डी अर्थात अनुसंधान और विकास का सपोर्ट मिल जाये तो बहुत अच्छी प्रगति हो सकती है.

पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी की सरकार के पिछले कार्यकाल में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ उन्होंने तत्कालीन इस्पात मंत्री   चौधरी वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की थी और उनसे उनसे स्टील रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी मिशन ऑफ इंडिया (एसआरटीएमआइ) का मुख्यालय रांची में खोलने का आग्रह किया था. उन्होंने इसकी सहमति भी दी थी. उन्होंने कहा कि अब इस काम में विलम्ब उचित नहीं होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुखाड़ से संबंधित मामलों को न रखें लंबितः-उपायुक्त

Next Post

झारखंड टीम ने हॉकी चंडीगढ़ को क्वार्टर फाइनल में 7-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में

Next Post
हॉकी इंडिया ने दिया संकेत, रांची में होगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताएं

झारखंड टीम ने हॉकी चंडीगढ़ को क्वार्टर फाइनल में 7-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d