रांचीः रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. वहीं झारखंड में रविवार की रिपोर्ट के अनुसार 1492 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. जिसमें रांची से 468, बोकारो से 56, चतरा से 22, देवघर से 72, धनबाद से 37, दुमका से 24, पूर्वी सिंहभूम से 129, गढ़वा से 31, गिरिडीह से 20, गोड्डा से 63, गुमला से 57, हजारीबाग से 13, जामताड़ा से 8, खूंटी से 9, कोडरमा से 114, लातेहार से 7, लोहरदगा से 39, पाकुड़ से 9, पलामू से 60, रामगढ़ से 43, साहेबगंज से 10, सराईकेला से 50, सिमडेगा से 13, पश्चिमी सिंहभूम से 128 मरीजों की पुष्टि हुई है. राज्य में कुल मरीजों की संख्या 71312 हो गई है. जिसमें , 13791 सक्रिय केस हैं. 56944 मरीज ठीक हो चुके हैं. अब तक झारखंड में कोरोना से 617 मौतें हो चुकी हैं.