BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्थिरता ही नक्सलवाद को खत्म करता हैः संबित

by bnnbharat.com
December 5, 2019
in Uncategorized
स्थिरता ही नक्सलवाद को खत्म करता हैः संबित

स्थिरता ही नक्सलवाद को खत्म करता हैः संबित

Share on FacebookShare on Twitter
  • नेशनल हेराल्ड मामले में. उनके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर,रॉबर्ट वाड्रा भी बेल पर

रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में रघुवर दास की सरकार ने झारखंड को एक बड़ी सौगात दी है। यह सौगात है स्थिरता का. झारखंड बने 19 वर्ष हो गए और उसमें पहली बार एक स्थिर सरकार ने अपना कार्यकाल पूरी जिम्मेदारी के साथ सम्पूर्ण किया। इसके पूर्व व्यक्तिगत स्वार्थ की वजह से किस तरह सरकारें गिराई जाती रही यह सभी ने देखा है.जहां स्थिरता है वहीं विकास है वहीं भ्रष्टाचार खत्म होता है और स्थिरता ही नक्सलवाद को खत्म करता है. मैं कंपैरिजन करना चाहता हूं एक तरफ विकास गाड़ी है भाजपा की और दूसरी तरफ बेल bail गाड़ी. विकास गाड़ी में डबल इंजन है जिसमें एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी है और एक तरफ रघुवर दास है. दूसरी तरफ बेल गाड़ी है आपने देखा किस तरह कांग्रेस के एक नेता बेल पर निकले और उस पर जश्न मनाया गया. इस बेल गाड़ी के अध्यक्षा सोनिया गांधी है. वह खुद बेल पर हैं नेशनल हेराल्ड मामले में. उनके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर,रॉबर्ट वाड्रा भी बेल पर है अब चिदंबरम भी उसी बेल क्लब के सदस्य बन गए हैं.

जनता को करना है तय

पात्रा ने कहा कि जनता को तय करना है कि विकास गाड़ी को लाना है या फिर बेल गाड़ी को. झारखंड की जनता विकास को ही सुनेगी ऐसा हमारा विश्वास है. 1984 के सिख दंगे को कांग्रेस चाहती तो रोक सकती थी पर कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया.राजीव गांधी कहते थे कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है. अब सोनिया गांधी के कहने पर उनके दबाव में मनमोहन सिंह कांग्रेस को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

हेमंत ने स्थानीय भाषा को ही बाहर कर दिया

रघुवर दास ने स्थानीय नीति लाकर यहां के युवाओं के लिए बहुत कुछ किया है. हेमंत सोरेन ने तो जेपीएससी से भी स्थानीय भाषा को बाहर कर दिया. रघुवर दास जी की सरकार ने स्थानीय नीति बनाई तो 90% फायदा यहां के स्थानीय युवकों को हुआ. एनआरसी के मुद्दे पर कांग्रेस और राजद तिलमिलाती है. वे लोग स्थानीय को हटाते हैं और घुसपैठियों को अपनाते हैं.

रघुवर सरकार की गिनाई उपलब्धियां

पात्रा ने रघुवर सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि रघुवर दास की सरकार ने काफी अच्छे काम किए. जैसे इसी साल 12 जनवरी को एक ही दिन में 100000 लोगों को नौकरी प्रदान की गई. 2018 में 25000 लोगों को नौकरी दी गई थी यह सब लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है.

हेमंत पर साधा निशाना

पात्रा ने कहा कि रिकॉर्ड में जगह पाने के लिए हेमंत सोरेन भी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. उन्होंने ठाना है कि मुझे भी रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना है उन्होंने एक ही दिन में जमीन की 16 रजिस्ट्री अपने नाम कराई इसके लिए सीएनटी, एसपीटी एक्ट को दरकिनार कर दिया.

भाजपा ने तीन लाख आठ हजार 877 करोड़ रुपए आवंटित किया.

13वें वित्त आयोग में कांग्रेस ने झारखंड को 55000 करोड रुपए दिए जबकि भाजपा ने 14वें वित्त आयोग में तीन लाख आठ हजार 877 करोड़ रुपए आवंटित किया. आदिवासी कल्याण के लिए कांग्रेस ने 4000 करोड़ पर आवंटित किए. भाजपा ने 6900 करोड़ पर आवंटित किया. इसके अलावा भगवान बिरसा का भव्य स्मारक बनाना आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक को बनाना यह सब भाजपा सरकार की उपलब्धियां है. सिर्फ ₹1 में महिलाओं के लिए जमीन और मकान की रजिस्ट्री करने वाला राज्य झारखंड ही है यह महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है. आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने के मामले में रांची का सदर अस्पताल देश में दूसरे नंबर पर है. एक सवाल के जवाब मे श्री पात्रा ने कहा कि हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने किया सतगावां का दौरा, नीरा यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील

Next Post

इको टूरिज्म पर करें फोकसः मुख्य सचिव

Next Post
इको टूरिज्म पर करें फोकसः मुख्य सचिव

इको टूरिज्म पर करें फोकसः मुख्य सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d