रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ की केंद्रीय समिति के सदस्यों ने मुलाकात की. समिति की ओर से मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा गया.
इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को सप्रेम पौधा प्रदान किया. मुख्यमंत्री से मुलाकात करनेवालों में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष विक्रांत ज्योति , संयुक्त सचिव सुशील पान्डेय, मनरेगा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश सोरेन और पारा शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेश कुमार शामिल थे.

