BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नरेंद्र मोदी को गिरानेवाली सीढ़ियों का होगा पुनर्निर्माण

by bnnbharat.com
December 17, 2019
in Uncategorized
नरेंद्र मोदी को गिरानेवाली सीढ़ियों का होगा पुनर्निर्माण

नरेंद्र मोदी को गिरानेवाली सीढ़ीयों का होगा पुनर्निर्माण

Share on FacebookShare on Twitter

कानपुरः 14 दिसंबर को  अटल घाट पर नमामि गंगे के तहत गंगा को करीब से देखने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल घाट पर सीढ़ियां चढ़ते हुए लड़खड़ा फिसल गए थे.

जिसके बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और जिला प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए थे. इस पर योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों की कड़ी फटकार भी लगाई थी.

जिला प्रशासन जल्द ही जिन सीढ़ियों से लड़खड़ा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिसले थे, उन सीढ़ियों को तोड़कर उनके स्थान पर नई सीढ़ियां बनाएगा.

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने 2 साल पहले 29 घाटों का निर्माण का ठेका इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को 44.30 करोड़ में दिया गया था. इसमें अप्रैल 2018 में गंगा बैराज के पास अटल घाट का भी निर्माण कार्य मिला था.

निर्माण कार्य को 18 महीने में पूरा करना था, लेकिन इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड कंपनी ने 10 महीने में ही पूरा कर दिया था. स्थानीय लोगों और समाजसेवी चंदन के मुताबिक जल्दबाजी के चलते कंपनी ने घाट पर बनी सीढ़ियों को मानक के विपरीत बना डाला था.

बनने के बाद स्थिति यह थी कि सीढ़ियां ऊंची और नीचे बनी थीं.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले भी लोग यहां पर गिर चुके थे. इतना ही नहीं,

कार्यक्रम का निरीक्षण करने आए मंत्रीजी भी लड़खड़ा कर गिरते-गिरते बचे थे, लेकिन फिर भी जिला प्रशासन आंख बंद किए रहा.

समाजसेवी चंदन ने बताया कि हम लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। सीढ़ियां को तोड़कर दोबारा बनाने की आग्रह किया गया है ताकि इस प्रकार की घटना दोबारा न हो।
कानपुर कमिश्नर सुधीर एम. बोबडे ने बताया कि प्रधानमंत्रीजी का सीढ़ियों पर लड़खड़ाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई होगी। अटल घाट के निर्माण कार्य की जांच करवाकर खराब सीढ़ियों को तोड़कर पुनः बनवाया जाएगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘राष्ट्रीय साइकिल अभियान’ किया गया रवाना

Next Post

नकली पुलिस ने प्याज लदे वाहन को लूटा, असली आयी तो छोड़कर भागे

Next Post
नकली पुलिस ने प्याज लदे वाहन को लूटा, असली आयी तो छोड़कर भागे

नकली पुलिस ने प्याज लदे वाहन को लूटा, असली आयी तो छोड़कर भागे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d