BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उम्मीदों का बजट… 4 प्रतिशत तक कर्ज ले सकेंगे राज्य, नहीं लेनी होगी केंद्र की अनुमति

by bnnbharat.com
February 2, 2021
in समाचार
जानें ‘बजट 2021’ को बनाने वाले टीम मेंबर के बारे में…
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: साल 2021 का बजट राज्यों के लिए वित्तीय स्वतंत्रता लेकर आया है. सोमवार को पेश हुए बजट के बाद राज्य अब अपने जीडीपी के 4 प्रतिशत तक कर्ज ले सकेंगे. 

केंद्र सरकार ने इस बजट में राज्यों को अधिकार दिया है कि राज्य अपने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के 4 प्रतिशत तक कर्ज ले सकेंगे. पहले ये सीमा 3 प्रतिशत थी. गैर बीजेपी शासित राज्य जैसे केरल और राजस्थान लंबे समय से इस सीमा में बढ़ोतरी करने की मांग कर रहे थे.  

फंड की कमी जूझ राज्यों के लिए केंद्र का ये कदम राहत लेकर आया है. केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों को मानते हुए ये कदम उठाया है. 

सोमवार को बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ” 15वें वित्त आयोग के अभिमत के अनुसार हम राज्यों के लिए निकल उधारी की सामान्य उच्चतम सीमा GSDP के 4 प्रतिशत तक करने की अनुमति दे रहे हैं.” ये सीमा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए तय की गई है.  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस उधारी का एक हिस्सा पूंजीगत व्यय पर खर्च किया जाएगा. बता दें कि पुल, सड़क, एयरपोर्ट जैसे बड़े निर्माण के लिए किए गए खर्चों को पूंजीगत व्यय कहा जाता है. 

इसके अलावा राज्यों को सकल राज्य घरेलू उत्पाद का  आधा फीसदी (0.5%) और भी कर्ज लेने की अनुमति शर्तों के साथ दी गई है. इससे राज्यों के खजाने में और भी धन आ सकेगा. वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य 2023-24 तक अपना राजकोषीय घाटा GSDP के 3 फीसदी तक ले आएं. 

बता दें कि बजट से पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्र वित्तीय संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जीएसडीपी का 2 प्रतिशत अतिरिक्त उधार लेने के इस प्रावधान को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए भी जारी रखे.  

वहीं केरल सरकार ने मांग की थी कि राज्यों को अपने GSDP के 5 फीसदी तक उधार लेने का अधिकार मिले. केंद्र ने केरल की अपील को आंशिक रूप से मानते हुए इसे 4 प्रतिशत तक कर दिया है. 

केरल देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना का प्रभाव सबसे ज्यादा रहा. कोरोना की वजह से राज्य की अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है.  इस वजह से पिछले वित्त वर्ष में केरल को फंड की लगातार कमी झेलनी पड़ी थी. केंद्र के इस फैसले के बाद केरल अब वित्तीय वर्ष 2021-22 में 8000 करोड़ रुपये अतिरिक्त उधार ले सकेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नशे की तस्करी: BSF लिखे बक्सों से करोड़ों का गांजा बरामद

Next Post

झारखंड के साइबर अपराधियों ने गायब कर दिए 10 करोड़ रुपए

Next Post
जामताड़ा के साइबर ठगों ने बटोरी सुर्खियां, अमेरिका करेगा रिसर्च, जानें पूरा खेल…

झारखंड के साइबर अपराधियों ने गायब कर दिए 10 करोड़ रुपए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d