BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

“स्टे एट होम” कारगर कदम: सुधांशु सुमन

by bnnbharat.com
May 2, 2020
in समाचार
“स्टे एट होम” कारगर कदम: सुधांशु सुमन

"स्टे एट होम" कारगर कदम: सुधांशु सुमन

Share on FacebookShare on Twitter
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान जारी

रांची: झारखंड की ख्यातिप्राप्त सामाजिक संस्था रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित ग्रीन इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए समाजसेवी सुधांशु सुमन जुटे हैं. पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की लोग सराहना कर रहे हैं.

गौरतलब है कि सुमन और जन-जन तक देशभक्ति का अलख जगाने के लिए पैट्रियोटिक इंडिया और तिरंगा सम्मान यात्रा कार्यक्रम भी पिछले पांच वर्षों से संचालित कर रहे हैं. सुमन ने कहा कि झारखंड से प्रारम्भ हुआ यह राष्ट्रीय अभियान देश के अन्य राज्यों में प्रमुख रूप से बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे प्रदेशों में भी संचालित हो रहा है.

यह कार्यक्रम देश के 707 जिले, ढाई लाख पंचायत, 18 हजार प्रखंड के साथ साथ 649423 गांवों में होना सुनिश्चित हुआ है. यह कार्यक्रम 2016 से प्रारम्भ हुआ जो 2 अक्टूबर 2028 तक चलना सुनिश्चित है. इसके तहत हर गांव को पौधरोपण, शिक्षा, स्वास्थ्य, तिरंगा सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा.

इसके अलावा विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को मूलभूत जरूरतों को पूरा करने की दिशा में समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को सरजमीं पर उतारने की कोशिश की जा रही है. तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार सह भाजपा नेता सुधांशु सुमन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मेरे देश में पर्यावरण प्रदूषण की गंभीर समस्या है पर्यावरण संरक्षण और वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की आवश्यकता है.

राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान की शत-प्रतिशत सफलता पर्यावरण के प्रति लोगों की जागरूकता से ही संभव है. उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से पूरी दुनिया परेशान है. इस वैश्विक समस्या का निदान विशेष रूप से सार्वजनिक स्थलों पर एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाकर रहने और अपने घरों में रह कर ही संभव है.

उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए स्टे एट होम सबसे उपयुक्त कारगर कदम है. हम सबों को इसका पालन करना चाहिए तभी हम इस वैश्विक महामारी से निजात पा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि कुरान वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रदूषण मुक्त वातावरण जरूरी है. तिरंगा सम्मान यात्रा के माध्यम से हर गांव को पौधरोपण कार्यक्रम से जोड़ना और गांव-गांव में जन जागरण के कार्य को आगे बढ़ाना होगा.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमशेदपुर गैंगवार में शामिल 6 अपराधियों को पुलिस ने भेजा जेल

Next Post

कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में डोर टू डोर मेडिकल स्क्रीनिंग, काम में जुटी 31 मेडिकल टीम

Next Post
कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में डोर टू डोर मेडिकल स्क्रीनिंग, काम में जुटी 31 मेडिकल टीम

कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में डोर टू डोर मेडिकल स्क्रीनिंग, काम में जुटी 31 मेडिकल टीम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d