BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोहराय कला हमारा गर्व, हमारी पहचान हैः डॉ. स्टेफी टेरेसा मुर्मू

by bnnbharat.com
February 14, 2020
in Uncategorized
सोहराय कला हमारा गर्व, हमारी पहचान हैः डॉ. स्टेफी टेरेसा मुर्मू

सोहराय कला हमारा गर्व, हमारी पहचान हैः डॉ. स्टेफी टेरेसा मुर्मू

Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार(नेतरहाट): झारखंड के अनेक जिलों में कोहबर एवं सोहराय की समृद्ध परंपरा रही है. सोहराय पर्व, दीवाली के तुरंत बाद फसल कटने के साथ मनाया जाता है. इस अवसर पर आदिवासी अपने घर की दीवारों पर चित्र बनाते है. उक्त बातें अलका इमाम ने कहीं. वे यहां नेतरहाट में आदिवासी एवं लोक चित्रकारों के शिविर में सोहराय चित्रकला को बना रही हैं. अलका इमाम यहां अपनी पूरी टीम मालो देवी, अनीता देवी, पुतली देवी और रुदन देवी के साथ सोहराय चित्रकला को एक नया आयाम देने में जुटी हैं.

अलका इमाम ने कहा कि ज्योग्राफिकल टैग मिल जाने से इस कला पर कोई अब दावा नहीं ठोक सकता. देश में अब कोई भी इसे अपनी अपने राज्य की कलाकृति नहीं बता सकता है. उन्होंने बताया कि झारखंड से इसकी पहचान जुड़ी हुई है. अभी भी हजारीबाग के 13 गांव में यह चित्रकला बनाई जा रही है. इस कला की यह विशेषता है कि यह एक महिला प्रधान कला है.

क्या है सोहराय व कोहबर कला ?

सोहराय कला झारखंड की प्रमुख लोक कला है. यह चित्रकला मानव सभ्यता के विकास को दर्शाता है. मूल रूप में दोनों चित्रकला में नैसर्गिक रंगों का प्रयोग होता है. इन चित्रों में दीवारों की पृष्ठभूमि मिट्टी के मूल रंग की होती है. इस चित्रकारी में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है.

लाल, काला, पीला तथा सफेद रंग पेड़ की छाल व मिट्टी से बनाए जाते हैं. सफेद रंग के लिए दूधी मिट्टी का प्रयोग किया जाता है काला रंग भेलवा पेड़ के बीज को पीसकर तैयार किया जाता है. मिट्टी के घरों की अंदरूनी दीवार को ब्लैक एंड वाइट, बेल बूटा, पत्तों तथा मोर का चित्र बनाकर सजाया जाता है.

गीत गाकर झूमते हुए बनाई जाती है ये चित्रकला

सोहराय चित्रकला की एक और खास बात यह है कि यह कला लोकगीत गाकर झूमते हुए बनाई जाती है. चूंकि यह कला पर्व से संबंधित है लोग इसे शगुन के रूप में प्रसन्न होकर बनाते हैं.

सोहराय कला हमारा गर्व, हमारी पहचान हैः डॉ. स्टेफी टेरेसा मुर्मू

आदिवासी एवं लोक चित्रकारों के प्रथम राष्ट्रीय शिविर में भाग लेने पहुंची डॉक्टर स्टेफी टेरेसा मुर्मू ने कहा कि सोहराय हमारे संथाल की जमीनी मिट्टी से जुड़ी हुई कला है. यह हमारा गर्व, हमारी पहचान है. हमारा दायित्व है कि इस कला को हम दुनिया के सामने लेकर जाएं. उन्होंने कहा कि यह कला शुरू में घरों के अंदर तक सीमित रहती थी, हम जैसे चित्रकार इस कला को घर के दहलीज से बाहर लाकर दुनिया के समक्ष एक नई पहचान देने में जुटे हैं. बताते चलें कि डॉक्टर मुर्मू यहां शिविर में सोहराय चित्रकला की जेरेड़ चित्र बना रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं की सेवा स्थायी होः लंबोदर महतो

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने 25 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्या, समाधान का दिया निर्देश

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री ने 25 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्या, समाधान का दिया निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने 25 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्या, समाधान का दिया निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d