BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, सभी सेक्टर लाल निशान पर हुए बंद

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 285 अंक लुढ़का
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडन के सत्ता संभालने का सकारात्मक असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा, जब शुरुआती कारोबार में यह उच्चतम स्तर पर खुला. लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार ने दोपहर के बाद यह बढ़त गंवा दी.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 167.36 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 49624.76 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.35 अंक (0.37 फीसदी) की गिरावट के साथ 14590.35 के स्तर पर बंद हुआ. मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई.

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 252.16 अंक या 0.51 फीसदी के लाभ में रहा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.45 अंक या 0.60 फीसदी चढ़ गया. आगामी केंद्रीय बजट से बाजार प्रभावित होगा. ज्यादातर बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा. इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. 

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, रिलायंस और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए. वहीं ओएनजीसी, टाटा स्टील, कोल इंडिया, गेल और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए. 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए. इनमें एफएमसीजी,  पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो, आईटी, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं.

बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था. सेंसेक्स 393.83 अंक यानी 0.80 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ 49792.12 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 123.55 अंक (0.85 फीसदी) की बढ़त के साथ 14644.70 के स्तर पर बंद हुआ था. यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नए वर्ष में निगम परिषद की पहली बैठक रही हंगामेदार, आधे घंटे के लिए करना पड़ा स्थगित

Next Post

पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Next Post
पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d