दिल्ली: बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार होते हुए देखा जा रहा है. आज शुरुआती कारोबार में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 175.95 प्वाइंट की तेजी के साथ 47,789.03 के स्तर पर खुला है. वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 48.3 प्वाइंट की मजबूती के साथ 13,980.90 के भाव पर खुला है.
मंगलवार को 259.33 प्वाइंट की मजबूती के साथ बंद हुआ था सेंसेक्स
मंगलवार को कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 259.33 प्वाइंट की मजबूती के साथ 47,613.08 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 59.40 प्वाइंट की मजबूती के साथ 13,932.60 के स्तर पर बंद हुआ था. बीते सत्र में सेंसेक्स ने 47,714.55 निफ्टी ने 13,967.60 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया था.

