BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BNN BREAKING: सीएए-एनआरसी के समर्थन में जुलूस पर चले पत्थर व बम, कर्फ्यू

by bnnbharat.com
January 23, 2020
in समाचार
BNN BREAKING: सीएए-एनआरसी के समर्थन में जुलूस पर चले पत्थर व बम, कर्फ्यू

BNN BREAKING: एनआरसी के समर्थन में निकाली गयी जुलूस पर पथराव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के लोहरदगा जिले में एनआरसी के समर्थन में गुरुवार को निकाली गयी जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया. विवाद के बाद दोनों ओर से पथराव, आगजनी और कई वाहनों में तोड़फोड़ किये जाने की खबर है. जुलूस के दौरान चले पत्थर चलने के बाद पुलिस की ओर से भी करीब एक सौ राउंड हवाई फायरिंग की गयी.  दो पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव के बाद शहर में  कर्फ्यू लागू कर दिया गया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एनआरसी के समर्थन में निकाली गयी जुलूस पर उपद्रवियों ने अमलाटोली चौक के निकट पथराव किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गयी. दोनों ओर से जमकर पथराव की घटना के बाद पुलिस की ओर से बल प्रयोग किया गया और हवाई फायरिंग भी की गयी.
उपद्रवियों ने इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गयी और दर्जनों मोटरसाईकियों को भी आग के हवाले कर दिया गया. उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस की ओर से कई राउंड गोलियां भी चलायी गयी. पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है. जिले की उपायुक्त आकांक्षा रंजन और पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक पूरे दलबल के साथ स्थिति को नियंत्रण करने में लगे हुए हैं और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की गयी है.

दोनों ओर से किये गये पथराव में कई लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस की ओर से दोनों गुटों को लेकर अलग-अलग कर दिया गया है और घेराबंदी कर शांति स्थापित करने की कोशिश की जा रही है. बताया गया है कि शहर मे एनआरसी के समर्थन में जुलूस निकाला गया था. इस दौरान अमला टोली के पास लोगों ने जुलूस में पथराव कर दिया. पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैंस के गोले दागने पड़े ,स्थिति नहीं सुधरी तो लगभग सौ राउंड हवाई फायरिंग की गई, तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई.

बताया गया है कि उपद्रवियों ने पुलिस अधीक्षक को भी निशाना बनाया, हालांकि उन्हें बचाने के चक्कर में अंगरक्षक घायल हो गया. घटना के बाद से चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गयी है. पथराव में जुलूस में शामिल कई महिलाएं, पुरुष और अन्य लोग भी घायल हुए हैं. कई लोगों को स्कूलों और अस्पतालों में सुरक्षित रखा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसी एक व्यक्ति के बयान से जोड़ कर जदयू को न देखें : नीतीश कुमार

Next Post

BNN BHARAT की ग्राउंड रिपोर्टिंग : जानें हटिया स्टेशन का हाल

Next Post
BNN BHARAT की ग्राउंड रिपोर्टिंग : जानें हटिया स्टेशन का हाल

BNN BHARAT की ग्राउंड रिपोर्टिंग : जानें हटिया स्टेशन का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d