BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमीन के लिए किए जा रहे ब्लास्ट को रोकें: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
March 10, 2020
in समाचार
जमीन के लिए किए जा रहे ब्लास्ट को रोकें: हेमंत सोरेन

जमीन के लिए किए जा रहे ब्लास्ट को रोकें: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर जनशिकायतों के समाधान को लेकर विभिन्न जिलों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त देवघर और झारखण्ड पुलिस को निर्दश दिया है कि जसीडीह में किये जा रहे ब्लास्ट पर पूर्ण रूप से रोक लगाएं.

मुख्यमंत्री को बताया गया कि घोरलास, जसीडीह स्थित घोरलास गांव में भू-माफिया हर दिन ब्लास्ट करते हैं, जिससे गांव वालों का जीना मुहाल है. जहां ब्लास्ट हो रहा है उससे 500 फीट पर स्कूल व 300 फीट पर रेलवे ट्रैक है. उपरोक्त जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त देवघर और झारखण्ड पुलिस को इसके रोकथाम के लिए निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त सरायकेला को आसनबनी पंचायत के दो गांव में फ्लाई एश डस्ट की डंपिंग से ग्रामीणों को हो रही से परेशानी से मुक्त करने एवं मामले की जांच का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री को बताया गया कि चांडिल प्रखंड के आसनबनी पंचायत स्थित ईच्चापुर एवं चाईपुर के ग्रामीण फ्लाई एश डस्ट की डंपिंग से परेशान हैं. मुख्यमंत्री को बताया गया कि यह कार्य अवैध रूप से किया जा रहा है. डस्ट उनके घरों, उनके भोजन को दूषित कर रहा है. उनके खेती योग्य भूमि भी खराब हो रही है. मामले की जानकारी पूर्व में अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल को दी गई. लेकिन ग्रामीणों की परेशानी कम नहीं हुई.

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को उभरते हुए वैज्ञानिक मो. रियासत अली को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्रालय के विंग डीआरडीओ(क्त्क्व्) और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार से आग्रह किया है कि युवा वैज्ञानिक द्वारा निर्मित मॉडल का आंकलन व अध्ययन कर उसके राष्ट्र निर्माण के सपने को पूरा करने में सहयोग करें. मुख्यमंत्री ने रियासत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने राज्य को गौरवान्वित किया है.

रियासत ने बनाया थर्मोकोल के जेट का मॉडल

धनबाद निवासी रियासत ने थर्मोकोल की मदद से जेट का मॉडल बनाकर उसका परीक्षण भी किया. मॉडल की प्रशंसा सिंफर के वैज्ञानिकों द्वारा भी की गई थी.

मुख्यमंत्री को रियासत ने बताया कि वह देश के लिए कुछ करना चाहता. लेकिन वह आर्थिक रूप से कमजोर है. दो वर्ष से दर दर भटक कर अब हालात इतने बुरे हैं कि परिवार चलाने के लिये उसे मजदूरी करना पड़ रहा है. कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निर्देश दिया है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गया में नक्सली साजिश नाकाम, होलिका दहन के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट की थी तैयारी

Next Post

जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अब 11 मार्च को भी छुट्टी रहेगी

Next Post
जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अब 11 मार्च को भी छुट्टी रहेगी

जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अब 11 मार्च को भी छुट्टी रहेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d