रांची:– झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने भाजपा विधायक अमित मंडल के बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि लाश पर राजनीति करने की परंपरा को बंद करें, गोड्डा की रहने वाली मेडिकल छात्रा की जघन्य हत्या से सभी मर्माहत है,ऐसे मामलों में राजनीतिक बयानबाजी कर जांच को प्रभावित करने की कोशिश न करें, झारखंड पुलिस जिस तरह से हर मामलों में त्वरित और ईमानदारीपूर्वक कार्रवाई कर रही है, इस मामले का भी जल्द ही उद्भेदन होगा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार आलोक कुमार दूबे ने कहा कि लोक-लज्जा का त्याग कर भाजपा नेता लगातार लाश पर राजनीति कर रहे है. पहले रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक युवती की सिरकटी लाश मिलने पर भाजपा नेताओं ने इसे रांची की निर्भया कांड करार देकर पुलिस का मनोबल तोड़ने का काम किया और जांच को प्रभावित करने के लिए मुख्यमंत्री के काफिले को ही रोकने तथा पुलिस पर हमला करने का काम किया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस महानिदेशक एमवी राव के नेतृत्व में झारखंड पुलिस ने मामले का पूरी तरह से उदभेदन कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही अब मामले की स्पीडी ट्रॉयल की कोशिश की जा रही है. इससे पहले भाजपा नेताओं ने खूंटी में एक पत्रकार के पुत्र की हत्या मामले में भी इसी तरह से गैरजिम्मेदारना बयानबाजी कर मामले को राजनीतिक रंग रूप देने का काम किया, इस मामले की भी सच्चाई सामने आ चुकी है और आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है. उन्होंने बताया कि डीजीपी की ओर से कल ही यह सार्वजनिक रूप से बयान दिया गया है कि गोड्डा की रहने वाली मेडिकल छात्रा हत्याकांड मामले का भी जल्द ही उदभेदन हो जाएगा, इसलिए भाजपा नेताओं को थोड़ी संयम बरतनी चाहिए, गठबंधन सरकार पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि हाल के दिनों में महिलाओं और युवती के साथ उत्पीड़न की जितनी भी घटनाएं सामने आ रही है, उन अधिकांश मामलों में यह देखने को मिला है कि इन सारे मामले में उनके रिश्तेदार या करीबी जानने वाले लोग ही सामने थे, इसलिए इसे यह सिर्फ विधि-व्यवस्था ही सवाल नहीं है, बल्कि सामाज से जुड़ा मसला है, इसका समाधान कैसे निकाला जाए, इसके लिए सभी का सहयोग और सुझाव आवश्यक है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि एक ओर भाजपा विधायक अमित मंडल लाश पर राजनीति करने में जुटे है, वहीं दूसरी ओर जनादेश का अपमान कर भाजपा में शामिल हुए विधायक बाबूलाल मरांडी अनर्गल बयानबाजी में व्यस्त है, उन्हें तरह की गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी से बाज आना चाहिए और लोगों को दिग्भ्रमित करने की कोशिश नहीं करना चाहिए.
