BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से करें अनुपालन: उपायुक्त

by bnnbharat.com
May 28, 2020
in समाचार
सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से करें अनुपालन: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

बाल संतोष,

गोड्डा: उपायुक्त गोड्डा किरण पासी द्वारा जानकारी दी गई है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा आगामी 31 मई तक लाॅकडाउन का अनुपालन सख्ती से की जाएं.

उपायुक्त ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक लॉकडाउन का यह चौथा चरण जारी है, जिसका हमसब को मिलकर सख्ती से अनुपालन करना है.

इस दरम्यान हम सभी को सजग रहते हुए लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करना है एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना है, ताकि हम स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी सुरक्षित रख सकें.

उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन के दरम्यान सभी को घरों में ही रहने की सलाह दी जाती हैं, सिर्फ जरूरत की चीजों या सर्विस के लिए घर से कोई भी व्यक्ति बाहर निकल सकते है. साथ ही मास्क, रुमाल या कपड़े से अच्छे तरीके से अपने चेहरे को कवर कर रखें.

उपायुक्त ने कहा कि केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार आगामी 31 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. इस दौरान हम सभी को लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से अनुपालन करना है, ताकि इस विपदा की घड़ी से हम उबर सकें. परन्तु इससे किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है.

बस आप सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सजग रहें एवं बिना वजह अपने घरों से बाहर न निकलें. सभी लोग अपने घरों में ही सुरक्षित रह कर जिला प्रशासन का सहयोग करें, ताकि हम अपने जिले को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकें.

साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई भी व्यक्ति मास्क लगाए बिना घर से बाहर न निकलें. यदि मास्क उपलब्ध न हो तो घर पर हीं बना मास्क, रुमाल या साफ कपड़ा भी पहन सकते हैं परंतु मास्क अवश्य पहनें एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए साबुन, हैंडवॉश से अपने हाथों को धोएं अथवा अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कालाजार के रोकथाम के लिए किया गया कीटनाशक का छिड़काव

Next Post

दर्दनाक हादसे में 3 बच्चों की मौत

Next Post
दर्दनाक हादसे में 3 बच्चों की मौत

दर्दनाक हादसे में 3 बच्चों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d