BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिलाओं के साथ बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों पर सरकार बनाए सख्त कानून: मुन्नी झा

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
महिलाओं के साथ बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों पर सरकार बनाए सख्त कानून: मुन्नी झा
Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायण शर्मा,

गोड्डा:- देश में बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन की राष्ट्रीय महासचिव सह भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश नेत्री मुन्नी झा ने सरकार से सख्त कानून लाए जाने की अपील की है. उनका मानना है कि जब तक देश में ऐसे अपराधों के लिए कठोरतम कानून नहीं लाया जाएगा तब तक ऐसे दरिंदों को ठिकाने लगाया जाना मुश्किल है. उन्होंने मानवता को तार-तार कर देने वाले अपराधियों के विरुद्ध देश के संविधान में ऐसे कानून जोड़े जाने के बात कही जिसके माध्यम से ऐसे पूर्वाग्रह और वहशी मानसिकता के लोगों को सही सजा दी जा सके. हालांकि उन्होंने दुमका के रामगढ़ में हुए नाबालिक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले पर वहां के प्रशासन के कार्यों की सराहना की.

कहा कि जिस प्रकार से जिला प्रशासन पीड़ित परिवार की मदद कर रही है वह काबिले तारीफ है. वहीं श्रीमती झा ने यह भी कहा कि आये दिन महिलाओं व बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं कहीं ना कहीं अपराधियों पर पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है. यही कारण है कि ऐसे अपराध के आंकड़ों में दिनोंदिन इजाफा होता जा रहा है. श्रीमती झा ने उस कानून का भी हवाला दिया जब दिल्ली में निर्भया दुष्कर्म मामला हुआ था जिसके तहत दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को फांसी देने की सजा का प्रावधान किया गया है. उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि कानून बन जाने के बाद भी तकरीबन चार-पांच सालों में ऐसे मामलों में गिरावट नहीं देखी जा रही है.

इससे आप अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहीं ना कहीं अपराधियों में पुलिस और सीआरपीसी की सजा का तनिक भी ख़ौफ़ नहीं है. उन्होंने अपराध के ऐसे संगीन मामलों पर केंद्र एवं तमाम राज्यों की सरकारों के साथ बैठक कर एक कड़े कानून बनाए जाने के अपील की ताकि ऐसे दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऑटो में युवती से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पहाड़ों के आसपास की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त

Next Post
पहाड़ों के आसपास की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त

पहाड़ों के आसपास की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d