BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संवेदनशील इलाकों में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी: DSP

by bnnbharat.com
April 17, 2020
in Uncategorized
संवेदनशील इलाकों में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी: DSP

संवेदनशील इलाकों में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी: DSP

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना,

खूंटी: बुंडू अनुमंडल में लगातार फैलाई जा रही अफवाहों और भ्रामक तथ्यों का सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बुंडू थाना में मुखिया और वार्ड पार्षदों की संयुक्त बैठक बुलायी. बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया और बुंडू नगर पंचायत के पार्षद उपस्थित हुए.

लगातार चल रहे लॉकडाउन में पुलिस प्रशासन को अलग अलग मुद्दों पर काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. सड़क पर लोगों की बेवजह आवाजाही पर नियंत्रण, जरूरतमंदों तक भोजन राशन की व्यवस्था, सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन करवाना समेत विभिन्न पहलुओं पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है.

इसी क्रम में बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से संयम बरतते हुए लॉकडाउन में बेवजह अफवाह को रोकने की रणनीति पर विमर्श किया. वैसे लोग जो सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं उनकी पहचान कर पुलिस प्रशासन को सूचना देकर बुंडू अनुमंडल में शांति व्यवस्था बहाल करने में मदद करने की अपील भी की.

Also Read This: 6 राज्यों का सफर तय कर लॉकडाउन में बीमार बेटे को देखने पहुंची मां

डीएसपी ने बताया कि बुंडू अनुमंडल के शहरी और ग्रामीण संवेदनशील इलाकों में अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीण इलाकों के प्रत्येक पंचायतों में अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का संदेश पहुंचाने की जिम्मेवारी मुखिया, वार्ड पार्षदों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया गया. साथ ही सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों को पुलिस द्वारा प्रिंट कराए गए पम्प्लेट को चौक चौराहों में लगाने की जिम्मेवारी भी सौंपी. साथ ही राशन लेते वक्त आम जनता को सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन कराने की जिम्मेवारी भी पंचायत प्रतिनिधियों को दी गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विशाल स्पंच में लगा सेनिटाइज्ड कक्ष, मजदूरों के स्वास्थ्य का रखा जा रहा ख्याल

Next Post

कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका सराहनीय: बन्ना गुप्ता

Next Post
कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका सराहनीय: बन्ना गुप्ता

कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका सराहनीय: बन्ना गुप्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d