BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

 मतदाता जागरूकता में सेवा भाव से कार्य करें इलेक्शन इंटर्नस  के छात्र: कुलपति 

by bnnbharat.com
November 19, 2019
in Uncategorized
 मतदाता जागरूकता में सेवा भाव से कार्य करें इलेक्शन इंटर्नस  के छात्र: कुलपति 

 मतदाता जागरूकता में सेवा भाव से कार्य करें इलेक्शन इंटर्नस  के छात्र: कुलपति 

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: मतदाता जागरूकता में इलेक्शन इंटर्नस के छात्र सेवा भाव से कार्य करें. लोकतंत्र के महापर्व मतदान में इलेक्शन इंटर्नस  के छात्र अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करें,  तभी देश में एक सुदृढ एवं सशक्त सरकार का गठन होगा.

उक्त बातें स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित हजारीबाग इलेक्शन इंटर्नस के एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डा रमेश शरण ने कही.उन्होने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास करते हुए उनमें सबसे पहले वोट देने की इच्छा  शक्ति जागृत करें.

उन्होंने इलेक्शन इंटर्नस  में शामिल छात्रों से  कहा कि उन्हें तीन तरह के मतदाताओं को जागृत करना होगा. पहला जिनमें  मतदान के प्रति रुचि नहीं है,  दूसरा जो संभ्रांत परिवार के हैं तथा तीसरा जो दिव्यांग एवं असहाय हैं, उन्हें जागृत करना होगा.

अपने अध्यक्षीय संबोधन में हजारीबाग के उपायुक्त  भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि इलेक्शन इंटर्नस पश्चिमी देशों की भांति मेरी एक सोच है. इस कार्य में 120 इलेक्शन इंटर्नस के छात्र हैं, जिनमें से मात्र 50 को ही उनकी बेहतर सेवा पर प्रमाण – पत्र दिया जाएगा. उनके लिए यह प्रमाण-पत्र भविष्य में उनके व्यक्तित्व का विकास करेगा. उन्होंने कहा कि सी- विजील एप के माध्यम से जो लोग आचार संहिता का उल्लंघन करेंगे उनकी जानकारी हमें सीधे प्राप्त होगी. उपायुक्त ने कहा कि सन्  1828 ई0 में हजारीबाग जिला बना, परंतु आजतक 66 फीसदी का ही वोट पड़ना साबित करता है कि मतदाता आजतक जागरूक नहीं हुए हैं.

कार्यशाला में प्रशिक्षु आईएएस एस समीरा ने मतदान प्रक्रिया की बारीकी से विश्लेषण किया. कार्यशाला का उद्घाटन मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया. इस कार्यशाला में मंचासीन अतिथियों में नोडल ऑफिसर वैभव मणि त्रिपाठी, नोडल अफसर निजामुद्दीन उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिमरिया विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष के आसार, भाजपा, आजसू व जेवीएम के बीच होगा सीधा मुकाबला

Next Post

मतदान आम नागरिको को लोकतंत्र में सीधी सहभागिता का अवसर आपको प्रदान करता है- गणेश कुमार

Next Post
मतदान आम नागरिको को लोकतंत्र में सीधी सहभागिता का अवसर आपको प्रदान करता है- गणेश कुमार

मतदान आम नागरिको को लोकतंत्र में सीधी सहभागिता का अवसर आपको प्रदान करता है- गणेश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d