रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ” मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से
विभिन्न महाविद्यालय एवं स्नातकोत्तर विभागों में छात्र – छात्राओं के बीच शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया.
मुख्य कार्यक्रम स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आर्टस ब्लॉक (भूगोल, मानवशास्त्र एवं मनोविज्ञान विभाग) के बाहर मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ रेणु दीवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई.
इस अवसर पर डॉ रेणु दीवान ने कहा कि सबको मतदान करना चाहिये एवं इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी को स्वयं तो मतदान करना ही है लेकिन साथ ही साथ दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए.
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है एवं हमारी आस्था प्रदर्शित होती है.
शपथ कार्यक्रम में डॉ रेखा त्रिपाठी, डॉ कंचन सिंह, प्रो नम्रता कुमारी, डॉ अनुजा सिन्हा ,प्रो शशि आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेरणा शर्मा, प्रेमा कुमारी, ऋचा पाठक, अक्षत सिन्हा, विकास , जूलियस आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा.

