BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बकरीद के मौके पर सामाजिक दूरी का अवश्य करें अनुपालनः विशाल सागर

बकरीद को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in Uncategorized
बकरीद के मौके पर सामाजिक दूरी का अवश्य करें अनुपालनः विशाल सागर
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में आज बकरीद के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मुस्लिम समुदाय के विभिन्न धर्मगुरुओं व प्रतिनिधियों के साथ सूचना भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया.

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी दिनांक-01.08.2020 को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा. साथ ही इस दिन लोग ईदगाह में जाकर नमाज अदा करते है एवं अमन चैन की दुआ मांगते हैं, परन्तु इस वर्ष कोरोना आपदा को लेकर पूरे विश्व में संकट के बादल छाए हुए हैं. इसके चलते सरकार द्वारा सभी मंदिरों व मस्जिदों को बन्द करने का अदेश दिया गया है, ताकि धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ एकत्रित न हो पाए और लोग घरों में सुरक्षित रह सकें. साथ हीं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों से अपील की गयी कि बकरीद के त्यौहार का इबादत अपने घर पर रहकर ही करें और दूसरों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करें.

इसके अलावे बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बेवजह अपने घरों से बाहर न निकले एवं नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद के जगह अपने घरों पर ही नमाज अदा करें. उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव हेतु धारा-144 के साथ राज्य सरकार के द्वारा लॉकडाउन लागू किया गया है एवं संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन आप सभी के साथ है, परन्तु इसमें आप सभी का सहयोग भी आपेक्षित है.

परस्पर सहयोग से हीं हम इस संकट की घड़ी का सामना कर कोरोना वायरस के चपेट में आने से बच सकते हैं. इसके लिए सभी को लॉकडाउन के नियमों का पालन करना होगा. बावजूद इसके अगर कोई नहीं मानता है और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करता है तो जिला प्रशासन के द्वारा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि यदि एक भी व्यक्ति के वजह से लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन होता है तो इसका प्रतिकूल प्रभाव समाज के सभी लोगों पर पड़ेगा, जो कि सही नहीं है.

अतः आवश्यक है कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद के त्यौहार के दरम्यान लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन करने हेतु प्रेरित करें एवं लोगों से अपील करें कि वे अपने घरों में हीं सुरक्षित रहकर बकरीद का त्यौहार मनायें.

इसके अलावे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी से अपील की गई कि कोरोना को लेकर मास्क के साथ सोशल डिस्टेंस का भी पूरा-पूरा ध्यान रखा जाय. साथ हीं बकरीद त्यौहार में होने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में वहां उपस्थित मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं एवं प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की गई. इस क्रम में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा सहमति जताई गई कि कोरोना महामारी के संकट में हम सभी एकजुट है और जिला प्रशासन द्वारा जो भी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं हम सब साथ देंगे.

अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक के दरम्यान मुस्लिम प्रतिनिधियों से कहा कि बली देने के उपरांत जो भी शेष बच जाय उसका सही तरीके से निष्पादन कराए यत्र-तत्र ना फेके. साथ ही साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखे ताकि किसी भी हाल हम कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोक सके.

बैठक के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव द्वारा सभी थाना के थाना प्रभारी को निदेशीत करते हुए कहा कि आप सभी अपने क्षेत्रों में में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ले ताकि बकरीद त्यौहार के दरम्यान विधि व्यवस्था के संधारण में किसी प्रकार की समस्या ना हो साथ हो. आगे उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के अंचलाधिकारियों के साथ क्षेत्रों का भ्रमण कर ले ताकि किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके.

बैठक में उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षि आईएएस संदीप मीणा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी मीनाक्षी भगत, सभी अंचल के अंचलाधिकारी एवं थानाप्रभारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना से ठीक हो चुके लोग प्लाज्मा दान करने हेतु आगे आएं: मुख्यमंत्री

Next Post

तुम दुबे जैसे खतरनाक हो, नहीं मिलेगी जमानत: मुख्य न्यायाधीश

Next Post
तुम दुबे जैसे खतरनाक हो, नहीं मिलेगी जमानत: मुख्य न्यायाधीश

तुम दुबे जैसे खतरनाक हो, नहीं मिलेगी जमानत: मुख्य न्यायाधीश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d