रांचीः सीएम के सचिव पद पर पदस्थापित डॉ सुनील वर्णवाल को हेमंत सरकार ने हटा दिया है. सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि अब वह कार्मिक विभाग में योगदान देंगे.
लगभग पांच साल डॉ वर्णवाल सीएम के सचिव पद पर रहे. इसके अलावा वह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त प्रभार में थे. कार्मिक ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया.

