धनबाद: ज्ञान मुखर्जी रोड हीरापुर स्थित सिन्हा पैथोलॉजिकल में एक कार्यक्रम में शहर के जाने-माने सर्जन डॉ डीपी भदानी तथा डॉ गणेश चक्रवर्ती भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 के तहत पीएमसीएच के पूर्व सर्जरी विभाग के एचओडी डी बी भदानी ने लिया भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की वही डॉ गणेश चक्रवर्ती ने भी सदस्यता लिया।वही डॉक्टर भदानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अच्छा काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि अवकाश प्राप्त करने के बाद समाज के वैसे लोगो को जागरूक करना जो चिकित्सा व्यवस्था से अनभिग्य है। डॉ डीपी भदानी तथा डॉ गणेश चक्रवर्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं । दोनों चिकित्सकों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता जिला के महामंत्री संजय झा ने दिलाई। महामंत्री संजय झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के बुद्धिजीवियों को जोड़ने का काम कर रहा है। इस अवसर पर डॉक्टर पीके सिन्हा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर चिकित्सा क्षेत्र के कई व्यक्ति शीघ्र ही भाजपा में शामिल होंगे
वही सदस्यता सह प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी ने कहा कि धनबाद जिला भारतीय जनता पार्टी संगठन पर सदस्यता अभियान 2019 में इतिहास बनाएगी.
अवसर पर दिलीप सिन्ह, एसके मुखर्जी, नरेंद्र सिंह सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे।
आज की सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सिन्हा पैथोलॉजिकल में 25 व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने