BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक वकील ने कहा- कंगना रनौत किसी और ही ट्रिप पर हैं

by bnnbharat.com
August 23, 2020
in Uncategorized
इंदिरा जयसिंह जैसों की कोख से पैदा होते हैं बलात्कारी : कंगना रनौत
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ चल रहे मामले में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कंगना रनौत की बयानबाजी पर प्रतिक्रिया दी है. कंगना रनौत लगातार कहती आई हैं कि सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने काफी परेशान किया. उन्हें इंडस्ट्री से निकालने तक की प्लानिंग की. सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को उनके मुंबई स्थित फ्लैट पर हुई थी. इसके बाद, सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया था.

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में विकास सिंह ने कहा, ‘वह अपने अजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए और जिन लोगों से उनको दिक्कत है, उनके खिलाफ स्कोर सेटल करने के लिए हमला बोल रही हैं. वह अपनी ही ट्रिप पर दिखाई दे रही हैं. सुशांत के परिवार का उनके दावों के साथ कुछ भी लेना-देना नहीं है.’

हालांकि, विकास सिंह ने यह भी कहा कि कंगना ने कुछ जरूरी मुद्दे उठाए हैं. उन्होंने कहा, ‘सभी को पता है कि इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद चलता है. सुशांत को भी इसका सामना करना पड़ा. लेकिन मामले में यह जांच का प्रमुख बिंदु नहीं है. हां, थोड़ा बहुत जरूर हो सकता है.’ उन्होंने आगे कहा कि प्रमुख मामला रिया और उसके गैंग का है, जिसने सुशांत का शोषण किया और न जाने उसे खत्म करने के लिए क्या-क्या किया.

कंगना ने ट्विटर पर सिंह के इंटरव्यू वाली क्लिप भी शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ चीजों पर कंगना सही हो सकती हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ‘सुशांत सिंह राजपूत का परिवार और उनके वकील हमेशा ही मेरे संघर्ष के समर्थक रहे हैं.’

आपको बता दें कि सुशांत मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच ट्रांसफर कर दी थी, जिसके बाद जांच एजेंसी की टीम मुंबई पहुंच चुकी है और पूछताछ कर रही है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

WhatsApp Web के खास फीचर्स, जो आपको अबतक नहीं होंगे मालूम

Next Post

फर्जी किताब छापने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

Next Post
चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार

फर्जी किताब छापने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d