BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मालिश के लिए छात्रा को बुलाया था, मैं शर्मिंदा हूं- चिन्मयानंद

by bnnbharat.com
September 20, 2019
in समाचार
मालिश के लिए छात्रा को बुलाया था, मैं शर्मिंदा हूं- चिन्मयानंद
Share on FacebookShare on Twitter

छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के बारे में एसआइटी ने बड़ा खुलासा किया है. एसआइटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान स्वामी चिन्मयानंद ने माना कि उनसे गलती हो गई है. चिन्मयानंद मामले पर एसआइटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. आईजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि चिन्मयानंद ने बताया कि उन्होंने छात्रा को मालिश कराने के लिए बुलाया था. दुष्कर्म के आरोप को उन्होंने खारिज किया. इसके साथ ही स्वामी चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के कारण गिरफ्तार छात्रा के दोस्त तथा दो अन्य से भी पांच करोड़ रुपया की रंगदारी करने की मांग स्वीकार की है.

स्वामी चिन्मयानंद ने शुक्रवार को एसआइटी की पूछताछ में माना कि उससे गलती हो गई. मालिश के लिए छात्रा को अपने कमरे में बुलाया था. इस दौरान चिन्मयानंद ने कहा कि वह अपने कृत्य शर्मिंदा है और उससे बड़ी भूल हुई है. दस सितंबर को चिन्मयानंद के मालिश कराते हुए 16 वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए.
इसके तुरंत बाद एक और वीडियो जारी हुआ था, जिसमें लॉ छात्रा, उसका दोस्त संजय सिंह और कुछ और लोग दिखे थे. यह सभी लोग कहीं जा रहे थे और गाड़ी में आगे बैठा शख्स छात्रा और संजय सिंह को रुपये मांगने को लेकर फटकार लगा रहा था. इस वीडियो में बहुत कुछ ऐसा था, जिससे लग रहा था कि चिन्मयानंद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने में इन्हीं लोगों का हाथ है. जांच के तहत एसआईटी को यह वीडियो भी सौंपा गया था.

ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों ने भी कबूला गुनाह

मामले की जांच कर रही एसआइटी ने पीड़ित छात्रा के दो चचेरे भाइयों और उसके दोस्त को भी गिरफ्तार किया है. तीनों पर चिन्मयानंद को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच करोड़ रुपये मांगने का आरोप है. एसआइटी की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चिन्मयानंद से वीडियो के एवज में पांच करोड़ रुपये की मांग की थी.

चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने में पीड़िता का भी था हाथ, होगी कार्रवाई

दुष्कर्म तथा यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वानी चिन्मयानंद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पीड़ित छात्रा का भी हाथ होना सामने आया है. एसआइटी प्रमुख आइजी नवीन अरोड़ा ने कहा कि रंगदारी के मामले में पीड़ित छात्रा की संलिप्तता पाई गई है. साक्ष्यों के मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. एसआइटी ने बताया कि आरोप लगाने वाली छात्रा और चिन्मयानंद के बीच करीब 200 बार बातचीत हुई है. चिन्मयानंद से फिरौती मांगने वाले युवकों और छात्रा की भी आपस में बातचीत होती थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लहराया परचम

Next Post

अगले तीन साल में हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

Next Post
10 बांस कारीगरों को भेजा जाएगा वियतनाम और चीन : सीएम

अगले तीन साल में हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d