BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तमिल थलाइवाज के कोच भास्करण एडाचेरी ने दिया इस्तीफा

by bnnbharat.com
September 6, 2019
in समाचार
तमिल थलाइवाज के कोच भास्करण एडाचेरी ने दिया इस्तीफा

Tamil Thalaivas coach Bhaskaran Adacheri resigns

Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई :  प्रो-कबड्डी लीग के सातवें सीजन में तमिल थलाइवाज के खराब प्रदर्शन के कारण टीम के कोच भास्करण एडाचेरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. भास्करण इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को टीम से अलग होने की जानकारी दी. इस सीजन में अब तक तमिल थलाइवाज ने 13 मैचों में केवल तीन जीत दर्ज की है. वह फिलहाल, अंक तालिका में 11वें स्थान पर है.

एडाचेरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “तमिल थलाइवाज के साथ पिछले दो सीजन से चला आ रहा सफर आज यहीं खत्म हो गया. मैं तमिल थलाइवाज के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे रहा हूं, कभी चीजें आपके पक्ष में जाती हैं और कभी चीजें आपके खिलाफ होती हैं. मैंने बहुत ही इमानदारी के साथ अपने 28 वर्षो का कोचिंग अनुभव तमिल के साथ लगाया था लेकिन बदकिस्मती से उसका फल हमारे पक्ष में नहीं आ सका.”

उन्होंने कहा, “यही इस खेल की खासियत भी है, कभी आप जीतते हैं और कभी हारते हैं. मैं तमिल थलाइवाज के निराशाजनक प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी खुद लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं. ये मेरे लिए बहुत गर्व की बात थी कि मैंने उस टीम को कोच किया, जिसमें दो अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ी हैं और एक पद्मश्री खिलाड़ी भी मौजूद है. मेरी शुभकामनाएं टीम और खिलाडियों के साथ हमेशा रहेगी.”

थलाइवाज की टीम में राहुल चौधरी, अजय ठाकुर और मंजीत छिल्लर जैसे दिग्गज भी शामिल हैं, लेकिन उसके बाद भी इस सीजन टीम का खराब ऐसा प्रदर्शन सभी को चौंका रहा था.

टीम का अगला मुकाबला रविवार को कोलकाता लेग के दौरान दबंग दिल्ली के खिलाफ होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भ्रष्टाचार की हद : दलालों ने मृतक का भी बनवा दिया मेडिकल सर्टिफिकेट

Next Post

दुबई : पाकिस्तानी शख्स पर भारतीय नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

Next Post
दुबई : पाकिस्तानी शख्स पर भारतीय नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

दुबई : पाकिस्तानी शख्स पर भारतीय नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d